लाइव न्यूज़ :

मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में हुआ निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2022 15:18 IST

अभिषेक चटर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनषेक चटर्जी का गुरुवार तड़के यहां उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गयावह 58 साल के थे और बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी अभिनषेक चटर्जी ने 1986 में ‘पथभोला’ फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था

कोलकाताः लोकप्रिय बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का गुरुवार तड़के यहां उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चटर्जी (58) ने बुधवार को एक शो की शूटिंग के दौरान पेट में मरोड़ की शिकायत की थी और उन्हें प्रिंस अनवर शाह रोड पर स्थित उनके निवास पर ही सेलाइन चढ़ाया गया था। चटर्जी के परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है।

अभिनषेक चटर्जी ने 1986 में ‘पथभोला’ फिल्म से बंगाली फिल्म जगत में कदम रखा था और आने वाले वर्षों में ऋतुपर्णो घोष की ‘दहन’ एवं ‘बारीवाली’ तथा मजूमदार के ‘आलो’ समेत कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वह बंगाली धारावाहिकों में भी जाना-पहचाना चेहरा थे।

चटर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने युवा अभिनेता अभिषक चटर्जी के असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। अभिषेक प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, हमें उनकी याद आयेगी। यह टीवी सीरियल एवं हमारे फिल्मोद्योग को भारी नुकसान है। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी शोक संवेदनाा है।’’

‘सुजानसखी’, ‘लाठी’, ‘संख सिंदुरर डिब्बी’ जैसी कई फिल्मों में उनके सह स्टार रही ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि उन्होंने वाणिज्यिक फिल्मों में नया मापदंड तय किया और वह दर्शकों के दिल में बने रहेंगे। 

टॅग्स :Mamta Banerjeeहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच