लाइव न्यूज़ :

Emmys 2019: सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज और राधिका आप्टे को मिला नोमिनेशन

By भाषा | Updated: September 20, 2019 07:19 IST

निर्देशक अनुराग कश्यप और नीरज घेवाण ने ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ के दूसरे सीजन का निर्देशन किया है। कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर को साझा किया। वह जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के साथ ‘‘लस्ट स्टोरीज’’ के निर्देशकों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहला लस्ट स्टोरीज (सर्वश्रेष्ठ लघु श्रृंखला)।दूसरा सेक्रेड गेम्स (सर्वश्रेष्ठ ड्रामा)।तीसरा राधिका आप्टे (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-लस्ट स्टोरीज)।

नेटफ्लिक्स इंडिया की मूल सीरीज ‘‘सेक्रेड गेम्स’’, अलग-अलग कहानियों वाली फिल्म ‘‘लस्ट स्टोरीज’’ और अमेजन प्राइम वीडियो की ‘‘द रीमिक्स’’ को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ के दूसरे संस्करण को ब्राजील के ‘‘कोंट्रा टोडोस’’ के तीसरे संस्करण तथा जर्मनी की सीरीज ‘‘बैड बंक्स’’ के साथ सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रेणी में नामांकित किया गया है।निर्देशक अनुराग कश्यप और नीरज घेवाण ने ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ के दूसरे सीजन का निर्देशन किया है। कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर को साझा किया। वह जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के साथ ‘‘लस्ट स्टोरीज’’ के निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने इंटरनेशनल एमी, नेटफ्लिक्स को टैग करते हुए लिखा, ‘‘क्या दिन है! तीन एमी नामांकन।पहला लस्ट स्टोरीज (सर्वश्रेष्ठ लघु श्रृंखला)। दूसरा सेक्रेड गेम्स (सर्वश्रेष्ठ ड्रामा) तीसरा राधिका आप्टे (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-लस्ट स्टोरीज)।’’ ‘‘द रीमिक्स’’ को अर्जेंटीना, बेल्जियम और ब्रिटेन के साथ नॉन-स्क्रिप्टेड मनोरंजन श्रेणी में नामांकित किया गया है। 47वां इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स हिल्टन न्यूयॉर्क में 25 नवंबर को आयोजित होगा। 

टॅग्स :राधिका आप्टे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप के साथ नजर आईं राधिका आप्टे, वायरल हुईं तस्वीरें, यहां देखें

बॉलीवुड चुस्कीलोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में राधिका आप्टे बोलीं- 'मेरा काम हो गया...'

बॉलीवुड चुस्कीRadhika Apte: स्विमवियर में राधिका आप्टे का ग्लैमरस लुक, बीच को कर रहीं हैं मिस

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रोशन ने जन्मदिन पर फैंस को दी खुशखबरी, साझा किया ‘विक्रम वेधा’ का पहला लुक, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीजब अपत्तिजनक वीडियो लीक होने पर मचा था बवाल, राधिका ने दी थी ये सफाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?