लाइव न्यूज़ :

बोल्ड छवि के कारण कई पुरुष अभिनेता मेरा फायदा उठाने की कोशिश करने लगे थे, कास्टिंग काउच पर बोलीं मल्लिका शेरावत

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 07:35 IST

मल्लिका शेरावत ने कहा है कि उनकी 'बोल्ड' ऑनस्क्रीन छवि के कारण कई अभिनेताओं ने उनके साथ 'स्वतंत्रता' लेने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अपनी बात रखी और समझौता करने से इनकार कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिका शेरावत ने कहा, पुरुष हमेशा से ही आसानी से किसी भी स्थिति से बाहर हो जाते हैंऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन व्यक्तित्व के बीच अंतर नहीं कियाः मल्लिका शेरावत

मुंबईः अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कहा है कि उनकी 'बोल्ड' ऑनस्क्रीन छवि के कारण कई अभिनेताओं ने उनके साथ 'स्वतंत्रता' लेने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अपनी बात रखी और समझौता करने से इनकार कर दिया। अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कास्टिंग काउच का सामना करने के सवाल पर कहा, मैंने इसका सीधे सामना नहीं किया। मुंबई में मुझे ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा और मर्डर व ख्वाहिश जैसी मूवी मिल गईं।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि मर्डर एक बहुत बोल्ड फिल्म थी। इंडस्ट्री में मेरी बोल्ड इमेज बन गई थी। इसके कारण कई अभिनेताओं ने मेरा फायदा उठाने की कोशिश करने लगे थे। एक साक्षात्कार में, मल्लिका ने फिल्म उद्योग में कास्टिंग काउच का अनुभव करने और ऐसी परिस्थितियों को संभालने के बारे में बात की। उसने कहा कि वह 'भाग्यशाली' थी कि स्टारडम में उसका उदय अपेक्षाकृत आसानी से हुआ। 

शेरावत ने पिंकविला से बातचीत में कहा, मुझे ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। लेकिन फिल्मों के बाद, क्योंकि मर्डर इतनी बोल्ड फिल्म थी, और उस तरह की बोल्ड छवि स्थापित हो गई थी, बहुत सारे अभिनेता मेरे साथ बहुत अधिक स्वतंत्रता लेने लगे, और उन्होंने कहा कि यदि आप इतनी बोल्ड ऑनस्क्रीन हो सकती हैं, तो आप व्यक्तिगत रूप से भी हमारे साथ बोल्ड हो सकती हैं।

शेरावत ने कहा कि उन्होंने ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन व्यक्तित्व के बीच अंतर नहीं किया, इसलिए उन्हें बहुत मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बकौल मलिल्का, मैं एक बहुत मजबूत महिला हूं। और मैं पुरुष अभिनेता से कहती थी, 'मुझे खेद है, मैं बॉलीवुड में समझौता करने नहीं आई हूं। यहां करियर बनाने आई हूं। इसलिए उन्होंने मेरे साथ कभी काम नहीं किया।

मल्लिका शेरावत ने आगे कहा, पुरुष हमेशा से ही आसानी से किसी भी स्थिति से बाहर हो जाते हैं। हमेशा महिला को ही दोषी करार किया जाता है। मैं नहीं जानती कि ऐसा क्यों होता है, लेकिन भारत में यह ज्यादा होता है। मुझे यह भी लगता है कि सोसायटी अभी भी इतनी आगे नहीं बढ़ी है।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!