OMG!दिव्या खोसला को लगी हथकड़ी, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 10:35 AM2020-04-17T10:35:04+5:302020-04-17T10:58:41+5:30
Divya Khosla Kumar Pics: गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनके हाथ में हथकड़ी लगी हुई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक दिव्या खोसला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या अपने चाहने वालों के लिए अपनी तरह तरह की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब दिव्या ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है कि वह सुर्खियों में आ गई हैं। दिव्या खोसला कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनके हाथ में हथकड़ी लगी हुई हैं।
फोटो में दिव्या परेशान भी नजर आ रही हैं। दिव्या की इस हालात को देखकर फैंस भी खासा परेशाना हो गए हैं। इसके पीछे का कारण क्या है दिव्या की ये हालत कैसे हुई है ये हम आपको बताते हैं।
दरअसल, भूषण कुमार की पत्नी और अदाकारा दिव्या खोसला ने यह तस्वीरें खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। दरअसल घर में रहकर दिव्या इन दिनों लॉकडाउन का पालन कर रही हैं। ऐसे में हाथों में हथकड़ी लगाकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में फोटो खिंचवाई हैं। इन फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।
14 घंटे में इस तस्वीर को 16 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।दिव्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां 20 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। दिव्या अपनी ग्लैमरस फोटोज से आए दिन फैंस के बीच आग लगाती रहती हैं। फैंस उनकी फोटोज का जमकर इंतजार भी करते हैं।
बता दें कि दिव्या खोसला कुमार फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी जिसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं।