पुण्यतिथि: दिव्या भारती का वो एक गाना जिसने उनको बना दिया अमर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2018 11:15 AM2018-04-05T11:15:39+5:302018-04-05T11:17:37+5:30

1992 में आई विश्वात्मा का गाना आज भी दिव्या को अमर कर देता है। 'सात समुंदर पार ' ये वो गाना है जो आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर करता है।

Divya Bharti Death Anniversary: Divya bharti all time favorite song | पुण्यतिथि: दिव्या भारती का वो एक गाना जिसने उनको बना दिया अमर

पुण्यतिथि: दिव्या भारती का वो एक गाना जिसने उनको बना दिया अमर

मुंबई, 5 अप्रैल: फैंस के दिलों में आज भी जो अभिनेत्री जिंदा है वह है दिव्या भारती। दिव्या ने सालों पहले आज के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा था। दिव्या की अचानक हुई मौत ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया था।

5 अप्रैल 1993 की रात मुंबई के वर्सोवा इलाके में तुलसी अपार्टमेंट्स की पांचवीं मंजिल के फ्लैट से गिरने से उनकी मौत हुई थी। बहुत कम उम्र में सफलता के मुकाम पर पहुंचीं दिव्या भारती की मौत ने पूरे देश को हैरान कर दिया था।

दिव्या भारती: 16 साल में किया डेब्यू, बनीं स्टार, 19 साल में हुई रहस्यमय मौत, इश्क में अपना लिया था इस्लाम

दिव्या ने अपने छोटे से करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। जो फैंस आज भी पसंद करते हैं। लेकिन ये कम लोगों को पता है कि दीवाना, शोला और शबनम  जैसी एक से एक हिट फिल्में देने वाली दिव्या आज भी एक गाने के कारण ज्यादा याद की जाती हैं।

1992 में आई विश्वात्मा का गाना आज भी दिव्या को अमर कर देता है। 'सात समुंदर पार ' ये वो गाना है जो आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर करता है। इस एक गाने ने आज भी दिव्या को फैंस के बीच जिंदा रखा है। इस गाने में दिव्या के बेहतरीन डांस ने चार चांद लगाए थे।  गाने के अंदर की उनकी डांस के साथ की छोटी छोटी अदाएं फैंस को आज भी दीवाना कर जाती हैं।

काला हिरण मामले में सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू बने आरोपी, मोहनिश बहल बच गये, आखिर क्यों?

ये गाना दिव्या के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। सात समुंदर गाना उनकी नायाब फिल्मों पर भारी पड़ा और फैंस को आज तक उसी अंदाज नें मनोरंजित कर रहा है और शायद आगे भी इसी तरह से करता रहेगा।


 

Web Title: Divya Bharti Death Anniversary: Divya bharti all time favorite song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे