रोमांटिक डांस वीडियो शेयर करके दिशा ने टाइगर श्रॉफ के किया बर्थडे विश, कहा-मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 2, 2020 04:32 PM2020-03-02T16:32:37+5:302020-03-02T16:32:37+5:30

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के बर्थडे पर दिशा पटानी (Disha Patani) ने डांस वीडियो किया शेयर, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

disha patani shares romantic dance video with tiger shroff | रोमांटिक डांस वीडियो शेयर करके दिशा ने टाइगर श्रॉफ के किया बर्थडे विश, कहा-मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत...

रोमांटिक डांस वीडियो शेयर करके दिशा ने टाइगर श्रॉफ के किया बर्थडे विश, कहा-मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत...

Highlights टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा ने उन्हें थ्रो बैक वीडियो के जरिए खास अंदाज में बधाई दी है

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ साथ बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। सोमवार को टाइगर श्रॉफ अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर के जन्मदिन पर फैंस से द्वारा उनको ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में एक्टर को उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी बर्थडे विश किया है। दिशा ने बहुत की अनोखे अंदाज में विश किया है।

टाइगर के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा और टाइगर 'बैंग-बैंग (Bang Bang)' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन दोनों की एनर्जी काफी हैरान करने वाली है।

दिशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर के नाम एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। दिशा ने लिखा है कि यह हमारा एक-साथ पहला डांस ब्लॉक था। मैं आपके साथ पहली बार डांस करने के लिए बहुत ज्यादा नर्वस थी। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बाघ...इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दो रॉनी।


दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के इस डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप की खबरे काफी समय से मीडिया में आती रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। जबकि दिशा और टाइगर को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों की साथ की फोटो सोशल मीडिया में छाई रहती हैं।

Web Title: disha patani shares romantic dance video with tiger shroff

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे