लाइव न्यूज़ :

निर्देशक अनिल अजिताभ का हुआ निधन, इंडस्ट्री को लगा और बड़ा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 06:45 IST

अनिल अजिताभ ने हम 'बाहुबली', 'रणभूमि', 'एक दूजे के लिए' कई मशहूर भोजपुरी फिल्में निर्देशित की हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों के लिए भी काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिनेमा जगत के लिए ये वक्त काफी बुरा चल रहा है ये कहना गलत नहीं होगा। 2020 में सिनेमा के लिए बहुत बुरा साबित हुआ है।

सिनेमा जगत के लिए ये वक्त काफी बुरा चल रहा है ये कहना गलत नहीं होगा। 2020 में सिनेमा के लिए बहुत बुरा साबित हुआ है। बीते सप्ताह ही सिनेमा ने अपने दो दिग्गज कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है इरफान खान और ऋषि कपूर की कमी अब शायद ही कोई भर पाए। अब निर्देशक अनिल अजिताभ का निधन हो गया है। अनिल अजिताभ का सोमवार को पटना में निधन हुआ है। 

उनके निधन से फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभी एक्टर के निधन का अहम कारण पता नहीं लगा है लेकिन फैंस को इससे झटका जरुर लगा है।

अनिल की फिल्में

अनिल अजिताभ ने हम 'बाहुबली', 'रणभूमि', 'एक दूजे के लिए' कई मशहूर भोजपुरी फिल्में निर्देशित की हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों के लिए भी काम किया है। उन्होंने 'जय गंगाजल', 'अपहरण' और 'दिल क्या करे' जैसी फिल्मों में असोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। 'दामुल', 'मृत्युदंड', 'अपहरण', 'राजनीति' और 'बंदिश' जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने स्क्रीनराइटर के रूप में अपना योगदान दिया है।

भोजपुरी ही जीवन है

 अनिल अजिताभ ने हाल ही ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि भोजपुरी ही जीवन है। हिंदी फिल्मों में दोस्तों के कारण जरूर रहा पर भोजपुरी से लगाव कभी कम नहीं हुआ। अंत तक काम तो भोजपुरी के लिए ही करना है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!