लाइव न्यूज़ :

डिंपल कपाड़िया की मां का 80 साल की उम्र में निधन, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 11:16 IST

कुछ ही दिनों पहले बेट्टी कपाड़िया ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे रेस्प‍िरेटरी प्रॉब्लम्स से जूझ रही थीं।

Open in App

बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का शनिवार देर रात निधन हो गया। बेट्टी कपाड़िया पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें हिंदुजा हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बेट्टी कपाड़िया ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे रेस्प‍िरेटरी प्रॉब्लम्स से जूझ रही थीं।

कुछ दिन पहले डिंपल कपाड़िया ने भी उनकी मां की तबियत खराब होने की जानकारी दी थी। हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर ट्विंकल खन्ना और उनकी मां डिंपल कपाड़िया कई बार स्पॉट की गईं। ऐसे में यह खबर तेजी से फैल गई थी कि डिंपल कपाड़िया की तबियत खराब है, लेकिन ऐसा नहीं था।

हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में डिंपल ने कहा था, "मैं जिंदा हूं और अपनी जिंदगी मजे से जी रही हूं। मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि मैं उस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हूं। वह अब ठीक हैं। पहले से काफी बेहतर। मुझे प्रार्थनाओं और मंगलकामनाओं की जरूरत है।"

लेकिन शनिवार की रात को डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही बेट्टी का 80वां जन्मदिन मनाया गया था। ट्विंकल खन्ना ने नानी के बर्थडे सेलिब्रेशंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की भी की थीं।

टॅग्स :डिंपल कपाड़ियाट्विंकल खन्नाअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!