लाइव न्यूज़ :

दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' कब होगी रिलीज, जानें तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 17:58 IST

Diljit Dosanjh Movie: अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जानकारी दी है की सात फरवरी को पर्दे पर आने वाली उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘पंजाब 95’ की रिलीज टाल दी गई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी यह फिल्म बिना किसी कट के अगले महीने भारत के अलावा पूरे विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

Open in App

Diljit Dosanjh Movie: अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जानकारी दी है की सात फरवरी को पर्दे पर आने वाली उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘पंजाब 95’ की रिलीज टाल दी गई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी यह फिल्म बिना किसी कट के अगले महीने भारत के अलावा पूरे विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। दोसांझ ने फिल्म रिलीज के बारे में सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हमें खेद है कि फिल्म 'पंजाब 95' अपरिहार्य कारणों से 7 फरवरी को रिलीज नहीं हो पायेगी''।

हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा निर्मित यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौरान न्याय के लिए खालरा के अथक प्रयासों पर प्रकाश डालती है, तथा मानवाधिकार उल्लंघनों और सिखों के लापता होने की उनकी जांच को दर्शाती है। वर्ष 1995 में खालरा को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गयी थी। साल 2023 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (टीआईएफएफ) में 'पंजाब 95' का विश्व प्रीमियर होना था, लेकिन आयोजकों द्वारा बिना किसी अधिकारिक वक्तव्य के इसे सूची से हटा लिया गया था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :दिलजीत दोसांझफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?