Dil Bechara Song: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का एक और गाना 'खुल के जीने का' हुआ रिलीज, फैंस का मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: July 19, 2020 01:19 PM2020-07-19T13:19:16+5:302020-07-19T13:19:16+5:30

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का तीसरा गाना सामने आ गया है। इस गाने में जीवन जीने की खुशी को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है।

Dil Bechara Song Khulke Jeene Ka Arijit Singh, Shashaa Tirupati song released | Dil Bechara Song: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का एक और गाना 'खुल के जीने का' हुआ रिलीज, फैंस का मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन

गाने के दौरान का एक सीन। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsफिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस गाने की शूटिंग पेरिस में की थी।इस गाने को अभी रिलीज हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का तीसरा गाना रविवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक और तारे गिन गाने को रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही 'खुल के जीने का' सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने ने एक बार फिर से सुशांत की याद दिला दी है। 

इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक भी काफी रोमांटिक है। गाना देखने और सुनने दोनों में सुकून देने वाला है। फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। इसके साथ ही लोग लगातार गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सुशांत और संजना पर फिल्माए गए इस गाने की शूटिंग का किस्सा बड़ा ही मजेदार है।

पेरिस में हुई थी गाने की शूटिंग

फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस गाने की शूटिंग पेरिस में की थी। लिहाजा पेरिस में शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू ने पर्यटकों की तरह स्ट्रीट फूड का आनंद उठाया। वहीं खूब मस्ती भी की। अरिजीत सिंह और शाशा तृप्ति ने इस गाने को गाया है, जबकि इस गाने के बोल अमिताभ भट्टचार्य ने लिखा है। वहीं म्यूजिक एआर रहमान का दिया हुआ है। 

5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

इस गाने को अभी रिलीज हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने इतना प्यार दिया कि इस गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म के टाइटल ट्रैक को 24 घंटे के अंदर 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया था और अब तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


 

Web Title: Dil Bechara Song Khulke Jeene Ka Arijit Singh, Shashaa Tirupati song released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे