क्या सच में मलाइका अरोड़ा का हो गया ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के परिवार को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

By अंजली चौहान | Published: August 26, 2023 03:35 PM2023-08-26T15:35:17+5:302023-08-26T15:36:57+5:30

अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा ने अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालाँकि, Reddit की एक पोस्ट में दावा किया गया है कि उसने सोशल मीडिया पर उसके परिवार को अनफ़ॉलो कर दिया है।

Did Malaika Arora really have a breakup The actress unfollowed boyfriend Arjun Kapoor family on social media | क्या सच में मलाइका अरोड़ा का हो गया ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के परिवार को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड में सबसे हॉट कपल्स की लिस्ट में शुमार एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच इन दिनों ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की अफवाहें चल रही हैं।

अब एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि ब्रेकअप की खबरों के बीच मलायका अरोड़ा ने अर्जुन के परिवार को अनफॉलो कर दिया है। मलाइका ने यह काम ऐसे समय में किया है।

 जब इससे एक दिन पहले ही रेडिट पोस्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और मलायका अलग हो गए हैं और वह अब कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब इस खबर ने अफवाहों को और बढ़ा दिया है। 

Malaika insta story, she unfollowed janhvi, khushi, anshula and boney. Still follows Arjun. Doesn’t follow Khusha. looks like a family disapproval
by u/lolmeyeahu in BollyBlindsNGossip

परिवार को किया अनफॉलो लेकिन बॉयफ्रेंड को नहीं 

इस समय मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों से बाजार गर्म है। वहीं, शनिवार को रेडिड के यूजर ने यह बात कही कि मलाइका अब अर्जुन कपूर की अभिनेता-बहन जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर के साथ-साथ अर्जुन के पिता बोनी कपूर को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। हालांकि, वह अभी भी अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं। 

ब्रेकअप के बीच मलाइका ने किया ऐसा पोस्ट 

मलाइका अरोड़ा ने जीवन में बदलाव के बारे में एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया जिसने आग में घी डालने जैसा काम किया है। मलाइका ने शुक्रवार को एक नोट सोशल मीडिया पर साझा किया।

जिसमें उन्होंने लिखा, "मजबूत बनो, निडर बनो, सुंदर बनो और विश्वास करो कि कुछ भी संभव है जब आपके पास आपका समर्थन करने के लिए सही लोग हों।"  

शनिवार को, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक और गूढ़ पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था, “परिवर्तन जीवन का नियम है। और जो लोग केवल अतीत या वर्तमान को देखते हैं वे निश्चित रूप से भविष्य से चूक जाते हैं।”

स्पेशल मैसेज लिखी स्वेटशर्ट पहने आई थीं मलाइका 

मलाइका अरोड़ा का आज एक वीडियो सामने आया जिसमें वह मीडिया के सामने एक स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। इस स्वेटशर्ट पर खास मैसेज लिखा हुआ था, 'लेस्ट फॉल अपार्ट टुगेदर' यानी चलो अलग हो जाते हैं।

इस कपड़े को देखकर फैन्स के भीच अब अफवाह और तेज हो गई कि सच में कपल अलग हो गए हैं और इनके रास्ते अब जुदा है। 

बता दें कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले, मलाइका ने अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। मलाइका और अरबाज ने 1998 में शादी के बंधन में बंध गए।

उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। वे अपने बेटे अरहान खान के सह-अभिभावक हैं।

Web Title: Did Malaika Arora really have a breakup The actress unfollowed boyfriend Arjun Kapoor family on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे