लाइव न्यूज़ :

पिता की कुछ चीजें पास रखना चाहती थी लेकिन सारी संपत्ति सौतेले भाई को मिली, दीया मिर्जी का छलका दर्द

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2021 09:39 IST

मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में दीया ने अपने पिता के बारे में बात की थी। कहा था- मैं 4 साल की उम्र में अपने पिता से बहुत जुड़ी हुई थी, वह मेरे हीरो थे।

Open in App
ठळक मुद्देदीया मिर्जा ने अपने जैविक पिता, जर्मन कलाकार फ्रैंक हैंड्रिच के बारे में बात की हैदीया मिर्जा ने बताया है कि जब वह 9 साल की थीं तब उनके पिता की मृत्यु हो गई

मुंबईः अभिनेत्री दीया मिर्जा ने खुलासा किया है कि कैसे वह अपने दिवंगत पिता की कुछ चीजें अपने घर में रखना चाहती थीं लेकिन सारी संपत्ति सौतेले भाई को मिली। 

हार्पर बाजार को दिए साक्षात्कार में दीया मिर्जा ने अपने जैविक पिता, जर्मन कलाकार फ्रैंक हैंड्रिच के बारे में बात की है। दीया के पिता की मृत्यु तब हुई थी जब अभिनेत्री महज 9 साल की थीं। दीया मिर्जा ने बताया कि कैसे वह चाहती थी कि उनके पास उनके पिता की कुछ संपत्ति हो, लेकिन वह सभी उनके सौतेले भाई के पास चला गया। 

बकौल दीया मिर्जा- “मेरे पिता का सारा सामान मेरे सौतेले भाई को मिला जो मेरे बात पैदा हुआ था। मेरा सौतेला भाई मेरी मां और मुझसे मिलने के लिए बॉम्बे आया था, और मैं उसे घर दिखा रही थी। हम टहलते हुए गलियारे में चले गए जहां बहुत सारी तस्वीरें लगी हुई थीं जिनमें एक तस्वीर मेरे माता-पिता के साथ बचपन के दिनों की थी।

अभिनेत्री ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि जब वह तस्वीर देखी तो मेरे अंदर का वो सारा दर्द गायब हो गया जो पिता का एक भी सामान पास नहीं होने को लेकर था। मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास जो कुछ भी था वह और भी कीमती था, और वह मेरी यादें हैं। 

दीया ने आगे बताया कि साल 2018 में वह अपने पिता के परिवार से मिलने के लिए जर्मनी गई थीं। मिस मालिनी को दिए साक्षात्कार में दीया ने अपने पिता के बारे में बात की थी और उन्हें अपना हीरो बताया था। उस वक्त दीया ने बताया था, मैं 4 साल की उम्र में अपने पिता से बहुत जुड़ी हुई थी, वह मेरे हीरो थे। लगे रहो मुन्ना भाई में, जिस शॉट में मैं बात कर रही हूं कि कैसे मेरे पिता ने जिमी (शेरगिल) के साथ कैब में मुझसे झूठ बोला है, उस झूठ से मैं कितना निराश हूं, मैं कहती हूं कि वह मेरा हीरो है। वह लाइन इसलिए आई क्योंकि मैंने हमेशा अपने पिता को एक हीरो के रूप में देखा।

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!