लाइव न्यूज़ :

Dhurandhar Box Office Collection: पूरे गर्व के साथ 1,006.7 करोड़ के क्लब में प्रवेश?, जल्दी अपनी टिकटें बुक करें...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 15:28 IST

Dhurandhar Box Office Collection: फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDhurandhar Box Office Collection: जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।Dhurandhar Box Office Collection: पूरे गर्व के साथ 1,000 करोड़ के क्लब में प्रवेश। अपनी टिकटें बुक करें।Dhurandhar Box Office Collection: दूसरे भाग की भी पुष्टि कर दी है जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

नई दिल्लीः फिल्म निर्माता आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी साझा की। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर 'बी62 स्टूडियोज' और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है। फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा करते हुए लिखा, "पूरे गर्व के साथ 1,000 करोड़ के क्लब में प्रवेश। अपनी टिकटें बुक करें।

दुनिया भर में 'धुरंधर' का जादू बरकरार है।" फिल्म ने विश्व स्तर पर अब तक कुल 1,006.7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 789.8 करोड़ रुपये बटोरे हैं। यह फिल्म अपराधियों, मुखबिरों और जासूसों के एक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म की कहानी इन किरदारों के एक-दूसरे से जुड़ते जीवन, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात के ताने-बाने को दर्शाती है। यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग की भी पुष्टि कर दी है जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

टॅग्स :रणवीर सिंहअक्षय खन्नापाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल