इस दिन बिग बॉस में लौटेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, इनका होगा सफर खत्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 20, 2019 12:21 PM2019-12-20T12:21:40+5:302019-12-20T12:21:40+5:30

अब विकास गुप्ता का भी शो में खत्म होने वाला है। इससे साफ है कि विकास के जाने से देवोलीना घर में वापस आने वाली हैं।

devoleena bhattacharjee will enter in bigg boss vikas gupta exit | इस दिन बिग बॉस में लौटेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, इनका होगा सफर खत्म

इस दिन बिग बॉस में लौटेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, इनका होगा सफर खत्म

Highlightsटीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या बैक एंजरी के कारण से बिग बॉस हाउस से दूर हैं फैंस शो में उनको जमकर याद कर रहे हैं।

टीवी  की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या बैक एंजरी के कारण से बिग बॉस हाउस से दूर हैं। वह काफी टाइम से शो से दूर हैं। फैंस शो में उनको जमकर याद कर रहे हैं। ऐसे में रियलिटी शो में देवोलीना के गेम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने एंट्री की है।

अब विकास गुप्ता का भी शो में खत्म होने वाला है। इससे साफ है कि विकास के जाने से देवोलीना घर में वापस आने वाली हैं। विकास का सफर अब घर में कुछ ही दिनों को रह गया है।

देवोलीना की तबियत अब पहले से बेहतर है।  यही कारण है कि अब वह शो में वापस आने के लिए तैयार है। बीते एपिसोड में खुद विकास गुप्ता ने इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी जर्नी खत्म होने वाली है। विकास ने मधुरिमा से बात करते हुए कहा है कि वह दो हफ्ते के लिए ही घर के अंदर आए थे।

ये बात जानकर मधुरिमा को उनकी बात पर भरोसा ही नहीं होता है।  इसको सुनकर वह काफी उदास हो जाती है। इतना ही नहीं मधुरिमा भावुक भी नजर आती हैं। तब विकास उनको समझाते हैं कि उन्हें स्ट्रान्ग होकर गेम खेलना चाहिए।

बाते दें कि देवोलीना भट्टाचार्या की बिग बॉस हाउस में तीसरी बार एंट्री होगी। इससे पहले देवो ने एक्विट होने के बाद बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री की थी। पिछली बार देवोलीना की वापसी धमाकेदार नहीं रही थी। इसलिए अब फैंस को उम्मीद है कि इस बार वो शो में वापस आकर कुछ शानदार गेम खेलेंगी। 

Web Title: devoleena bhattacharjee will enter in bigg boss vikas gupta exit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे