लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर को दिल्ली-मुंबई पुलिस का आखिरी सलाम, देखिए कैसे अभिनेता को दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2020 16:47 IST

इरफान खान (Irrfan Khan) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। जहां एक ओर इरफान ने 29 अप्रैल को दम तोड़ा तो वहीं ऋषि कपूर ने आज अपनी अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और मुंबई पुलिस ने ऋषि कपूर और इरफान खान को दी श्रद्धांजलिइरफान खान के एक दिन बाद हुआ ऋषि कपूर का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार (29 अप्रैल) देर रात मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ऐसे में जहां एक ओर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो वहीं, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने भी ऋषि कपूर को ट्विटर पर खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इरफान खान और ऋषि कपूर की तस्वीरें और कुछ डायलॉग नजर आ रहे हैं। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने लिखा है कि फ़िल्म जगत की दो नायाब हस्तियां, जिन्होंने हमें अपनी अदाकारी से हंसाया भी और रुलाया भी, आज हमारे बीच नहीं हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुंबई पुलिस ने भी अलग अंदाज में दी श्रद्धांजलि

वहीं, मुंबई पुलिस ने भी ऋषि कपूर को एक अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ऊं शांति शांति ऊं'। इसके साथ ये भी लिखा गया है कि आप हमेशा हमारे दिलों में 'नॉट आउट' रहेंगे। मालूम हो, ये ऋषि कपूर के एक मशहूर गाने की लाइन हैं। 

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने बुधवार को दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को भी श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक ट्वीट किया था। मुंबई पुलिस द्वारा किए गए इस ट्वीट की काफी तारीफ हुई थी।

टॅग्स :ऋषि कपूरइरफ़ान खानदिल्ली पुलिसमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस