लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद अपने असली रंग में आ गए रणबीर, किया कुछ ऐसा कि उड़ रहा है मजाक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2018 07:58 IST

Open in App

मुंबई:रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं. दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में छाए रणवीर हाल ही में एक बार फिर अपने पुराने अतरंगी रूप में नजर आए. उनका यह रूप उनकी बहन रितिका भवनानी द्वारा न्यूलीवेडेड कपल के लिए दी गई शानदार पार्टी में देखने को मिला.

इसमें रणवीर अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष अरोड़ा के आउटफिट में नजर आए. रणवीर ने डीप वी नेक की शर्ट के साथ पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट पहना था, जिस पर हार्ट शेप के इम्बेलिशमेंट हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ट्राउजर कैरी की थी. रणवीर के इस लुक को उनकी कई फैंस ने पसंद किया, जबकि कुछ फैन्स ने उनका मजाक भी उड़ाया.

दीपिका संग खूब लगाए ठुमके रणवीर ने अपनी बहन रितिका भवनानी द्वारा शनिवार की रात आयोजित पार्टी में अपनी नई-नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण के साथ जमकर ठुमके लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रणवीर ने इस पार्टी में दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

स्टेज पर उन्होंने कहा, ''मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी कर ली है.'' खैर, इस पार्टी के बाद दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं. इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों के शिरकत करने की उम्मीद है. इस ग्रैंड रिसेप्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच