लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू घटी, जानिए इसके पीछे का कारण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 7, 2020 09:56 IST

डफ एंड फेल्प्स की सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग में दीपिका पिछड़ गई हैं. बॉलीवुड सितारों में अक्षय कुमार ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण बॉलीवुड की अव्वल एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती हैं अब तक कई अच्छी फिल्में कर चुकीं दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' से लोगों को बड़ी उम्मीद थी

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की अव्वल एक्ट्रेसेज में शुमार की जाती हैं. अब तक कई अच्छी फिल्में कर चुकीं दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म 'छपाक' से लोगों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई. कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के ऐन पहले दीपिका के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) जाने की वजह से उनकी फिल्म को नकार दिया गया.

अब कहा जा रहा है कि इसी वजह से दीपिका की ब्रांड वैल्यू को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है. दरअसल, डफ एंड फेल्प्स की सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग में दीपिका पिछड़ गई हैं. बॉलीवुड सितारों में अक्षय कुमार ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. दीपिका पिछले साल इस रैंकिंग में दूसरे पायदान पर थीं, लेकिन अब वह एक पायदान खिसक कर तीसरे नंबर पर पहुंची हैं. उनकी जगह अक्षय कुमार ने ले ली है, जिन्होंने ब्रांड वैल्यू में सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

अब अक्षय की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 104.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 740 करोड़ रु. हो गई है. दूसरी ओर, दीपिका की ब्रांड वैल्यू 93.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. रणवीर एक पायदान आगे बढ़े इस साल दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी नंबर तीन की पोजीशन शेयर कर रहे हैं. रणवीर पिछले साल चौथे नंबर पर थे. उनकी ब्रांड वैल्यू को एक पायदान का फायदा हुआ है. सलमान खान और शाहरुख खान अपनी छठे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.

इनकी कमाई क्रमश: 55.7 मिलियन डॉलर और 66.1 मिलियन डॉलर है. आमिर खान की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है. आमिर खान 24.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एक साल पहले वह 11वें स्थान पर थे. आमिर इस साल 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं. फिर टॉप पर विराट टीम इंडिया के कैप्टन विराट लगातार तीसरे साल सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू के मामले में शीर्ष पर हैं. विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 237.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी कि 1691 करोड़ रु. तक पहुंच गई है.

इस लिस्ट में बाकी क्रिकेटर्स उनसे काफी पीछे हैं. क्रिकेटरों में भले ही कोहली के बाद दूसरे नंबर एमएस धोनी हैं, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू विराट से कई गुना पीछे 41.2 मिलियन यूएस डॉलर है. तीसरे नंबर पर 25.1 मिलियन यूएस डॉलर के साथ सचिन तेंदुलकर और चौथे नंबर पर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा हैं. उनकी ब्रांड वैल्यू 23.0 मिलियन यूएस डॉलर है. इस लिस्ट के मुताबिक रोहित अभी विराट से 10 गुना पीछे हैं.

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस