पति रणवीर संग दीपिका ने ढोल पर बिंदास होकर किया डांस, देकर हर गए सब दंग
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2018 11:05 AM2018-12-11T11:05:58+5:302018-12-11T11:05:58+5:30
हाल ही का शादी शुदा जोड़ा दीपिका और रणवीर भी इस शादी में शामिल होने पहुंचा जिस पर हर किसी की नजर रही।
ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से हर कोई अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए पहुंचा। जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे पहुंचे। ऐसे में ईशा के संगीत में जिसने चार चांद लगाए वो थे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।
ऐसे में हाल ही का शादी शुदा जोड़ा दीपिका और रणवीर भी इस शादी में शामिल होने पहुंचा जिस पर हर किसी की नजर रही। दोनों के डांस का अक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के डांस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों बाजीराव मस्तानी के गाने पर थिरकते नजर रहे हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से किस तरह ढोल पर पर रणवीर डांस करते हुए दीपिका को खींचते हैं औैर फिर दोनों एक दम मगन होकर डांसकरने लगते हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।
दीपिता का वीडियो
दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिल्म 'लवयात्री' के गाने 'छोगाड़ा तारा' पर डीजे के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दीपिका इस पार्टी को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। उनको हाथों में चूड़ा मांग में सिंदूर है और वह पूरी तरह से मगन होकर इस डांस को इन्जॉव कर रही हैं। ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है। दीपिका ने रणवीर के साथ भी यहां जमकर डांस किया है। दोनों फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गूड़ियां' गाने पर डांस किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं। वहीं दोनों के साथ ईशा अंबानी और अनिल कपूर भी साथ नजर आ रहे हैं।