लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद दीपिका नहीं रणवीर सिंह ने बदला अपना सरनेम, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2018 10:00 IST

फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा बीत गया है। दोनों अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब दीपिका ने शादी के बाद अपना पहला साक्षात्कार दिया है,जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। 

फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?' इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।' इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं। वैसे इस इंटरव्यू में दीपिका ने और भी कई खास बातें शेयर कीं।

साथ ही दीपिका ने शादी के अहम पल को शेयर करते हुए कहा कि जिस वक्त रणवीर उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब उनको ओम शांति ओम का एक चुटकी सिंदूर का डायलॉग याद आ रहा था। उन्होंने कहा कि यूं तो वह कई शादियों में शरीक हुईं और उन्हें होते देखा, लेकिन यह लम्हा कितना खास होता है यह उन्हें खुद की शादी में अनुभव हुआ। 

उन्होंने बताया कि ऐसे तो वह रणवीर से कई अवार्ड समारोह में पहले मिल चुकी थीं। लेकिन रामलीला फिल्म की  शूटिंग के दौरान की दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दीपिका ने कहा कि दोनों को साथ लाने में निर्देशक संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा योगदान है। रणवीर-दीपिका ने इटली में 14, 15 नंवबर को शादी की थी।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहफिल्मफेयर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच