शादी के बाद दीपिका नहीं रणवीर सिंह ने बदला अपना सरनेम, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा !
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2018 10:00 AM2018-12-24T10:00:49+5:302018-12-24T10:00:49+5:30
फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा बीत गया है। दोनों अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब दीपिका ने शादी के बाद अपना पहला साक्षात्कार दिया है,जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं।
फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?' इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।' इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं। वैसे इस इंटरव्यू में दीपिका ने और भी कई खास बातें शेयर कीं।
साथ ही दीपिका ने शादी के अहम पल को शेयर करते हुए कहा कि जिस वक्त रणवीर उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब उनको ओम शांति ओम का एक चुटकी सिंदूर का डायलॉग याद आ रहा था। उन्होंने कहा कि यूं तो वह कई शादियों में शरीक हुईं और उन्हें होते देखा, लेकिन यह लम्हा कितना खास होता है यह उन्हें खुद की शादी में अनुभव हुआ।
उन्होंने बताया कि ऐसे तो वह रणवीर से कई अवार्ड समारोह में पहले मिल चुकी थीं। लेकिन रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान की दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दीपिका ने कहा कि दोनों को साथ लाने में निर्देशक संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा योगदान है। रणवीर-दीपिका ने इटली में 14, 15 नंवबर को शादी की थी।