लाइव न्यूज़ :

बचपन में इस एक्टर पर जान छिड़कती थीं दीपिका पादुकोण, सोने से पहले फोटो को करती थीं KISS

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 12:53 IST

दीपिका लगातार पुरानी फोटो शेयर करके उससे जुड़े किस्से शेयर करती रहती है। फैंस को भी दीपिका के इन पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों फिल्मों की शूटिंग आदि भी बंद है, जिसके चलते सेलेब्स परिवार के साथ बिजी हैं टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों तेजी से देखने को मिल रहा है। भारत में भी दिन प्रतिदिन ये वायरस फैलता ही जा रहा है। ऐसे में काफी दिनों से देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण ही हर कोई अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इन दिनों फिल्मों की शूटिंग आदि भी बंद है, जिसके चलते सेलेब्स परिवार के साथ बिजी हैं।  टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस दौरान सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। 

दीपिका लगातार पुरानी फोटो शेयर करके उससे जुड़े किस्से शेयर करती रहती है। फैंस को भी दीपिका के इन पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।इसी बीच दीपिका पादुकोण ने खुद को लेकर एक बात का खुलासा किया है। दीपिका ने बताया कि वह सोने से पहले किसकी तस्वीर को किस करके सोती थीं।  

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बताया है कि बचपन में सोने से पहले किस स्टार को किस किया करती थीं। दीपिका पादुकोण ने वोग मैग्जीन से बातचीत में बताया कि बचपन में वह और उनकी बहन अनीशा पादुकोण एक ही कमरा शेयर करते थे। उनके कमरे में टाइटैनिक स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की बहुत सारी फोटोज लगी रहती थी। दीपिका ने इसी बातचीत में बताया कि वह सोने से पहले रोज लियोनार्डो डिकैप्रियो की तस्वीर को Kiss किया करती हैं। दीपिका ने इसके अलावा अपनी और बहन अनीशा की फोटो शेयर की है। इसमें दोनों सोफा पर बैठी नजर आ रही हैं।

आमिर के साथ की फोटो की शेयर

दीपिका ने जो तस्वीरें अब तक शेयर की उनमें से कुछ में तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। दीपिका ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो करीब 20 साल पुरानी है।

इस फोटो में दीपिका के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बैठे हुए हैं। इसके अलावा फोटो में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी हैं। इस फोटो को पोस्ट कर दीपिका ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया।

फोटो को पोस्ट कर इसके साथ दीपिका ने बताया कि यह फोटो 1 जनवरी, 2000 की है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, मैं 13 साल की थी और अजीब थी। अभी भी हूं। वो लंच खा रहे थे। दही चावल। मुझे भूखी थी, जो कि मैं हमेशा रहती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे यह ऑफर नहीं किया और मैंने उनसे मांगा नहीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी जिसमें उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जिसमें भारत की जीत हुई थी। दीपिका इससे पहले छपाक फिल्म में नजर आईं थीं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस