लाइव न्यूज़ :

रणवीर-दीपिका की वेडिंग पिक देख अपनी शादी को बेताव हुए ये सितारे, सोशल मीडिया पर कह डाली ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 21, 2018 10:52 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग फोटोज ने कल शाम से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल अपनी शादी की खास फोटो फैंस  के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटोज को जैसे ही कपल ने शेयर किया ये वायरल हो गई। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दीपिका-रणवीर की ये रोमांटिक फोटोज देख क्रेजी हो गए हैं।

इतना ही नहीं ये बॉलीवुड सितारे तो फोटो देखकर इतने भावविभोर हो गए हैं कि खुद भी शादी के लिए इंस्पायर हो गए हैं। दीपिका-रणवीर की इस रोमांटिक शादी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर डायरेक्टर तक को शादी के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 

इंस्टा पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा  है कि  हाय, नजर न लगे बाबा और बेबी को... बस अब मेरी भी करवा दो।

वहीं, वहीं करण जौहर भी इंस्टा पर फोटो देखर दीवाने से हो गए हैं। उन्होंने लिखा- उफ्फ... मैं भी अब शादी करना चाहता हूं

जबकि अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने ट्वीट करके लिखा है कि माशा अल्लाह... तुम दोनों मुझे अभी शादी के लिए मजबूर कर रहे हो

सोनाक्षी और रणवीर एक-दूसरे के बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों के लिंकअप की खबरें फिल्म लुटेरा के समय खूब आई थीं। खैर फिलहाल तो इस कपल की फोटो हर किसी को दीवाना कर रही हैं। ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

दीपिका ने हटवाया टैटू

 दीपिका की मुंबई एयरपोर्ट की जो तस्वीरें  सामने आईं उनको अगर ध्यान से देखा जाए तो आपको पता चलेगा की दीपिका पादुकोण के गर्दन में बना 'RK' का टैटू नदारद हैं। मतलब साफ है कि दीपिका ने शादी से पहले अपने आरके के टैटू को हटवा दिया है। दीपिका के गर्दन के पीछे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के नाम का टैटू बना हुआ था जो हाल ही में दीपिका की गर्दन से गायब नजर आया है।वैसे पिछले कुछ दिनों से दीपिका ऐसे कपड़ो में नजर आ रही थीं। इससे उनकी पूरी गर्दन ढकी नजर आ रही थी। लेकिन अब कल पहली बार देखा गया है कि दीपिका की दर्दन से रणबीर के नाम का टैटू अब नहीं है।  कहा जा रहा है शादी के पहले  दीपिका ने सर्जरी करवाकर इसको हटवाया है। फैंस को दीपिका का शादी के पहले उठाया  गया ये कदम काफी सराहनीय लग रहा है।दीपिका ने ये टैटू तब बनवाया था जब वो रणबीर के साथ रिलेश्नशिप में थीं। लेकिन रणवीर सिंह के साथ आने के बाद भी ये टैटू फैंस को उनकी गर्दन पर हमेशा दिखता रहा।  अब शायद अपनी शादी शुदा जिंदगी में रणबीर कपूर की कोई निशानी अपने पास नहीं रखना चाहती हैं।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच