जब खुल्लम खुल्ला दीपिका को विक्की कौशल ने कहा 'भाभी', कुछ ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2019 09:56 AM2019-03-23T09:56:28+5:302019-03-23T09:56:28+5:30
जी सिने अवार्ड में दीपिका पादुकोण को विक्की कौशल ने भाभी कहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिंह अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को सबसे दूर विदेश में की थी , लेकिन अब एक बार फिर से दोनों की शादी हुई है।
दरअसल हाल ही में जी सिने अवार्ड में ये कपल पहुंचा था। वहीं इस शो को होस्ट कर रहे विकी कौशल और कार्तिक आर्यन ने भी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो के दौरान विकी ने दीपिका को सरेआम आम बार बार भाभी कहा। ये वाक्या तब हुआ जब शो के दौरान कार्तिक और विकी कौशल ने दीपिका और रणवीर के दोबारा फेरे करवाए।
वहीं इस खास मौके पर विकी कौशल दीपिका को भाभी कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यनशादी के लिए पंडित बन जाते हैं और विकी कौशल पवित्र अग्नि बने जिनके फेरे दीपिका और रणवीर ने लिए। अवार्ड फंक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
जी सिने अवॉर्ड 2019 में दीपिका और रणवीर दोनों को अवार्ड मिला है।रणवीर जल्द 83 में नजर आएंगे। साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म छपाक की तैयारी शुरू कर दी है।