लाइव न्यूज़ :

क्या इस वजह से 15 तारीख को शादी रचा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 10:00 IST

रविवार शाम को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अचानक एक पोस्ट डालकर हर किसी को चौंका दिया। ऐसे तो बीते कई दिनों के कयास लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Open in App

रविवार शाम को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अचानक एक पोस्ट डालकर हर किसी को चौंका दिया। ऐसे तो बीते कई दिनों के कयास लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आखिरकार दोनों ने आधिकारिकतौर पर ऐलान किया कि वह 14, 15 नवंबर को परिवार के आशीर्वाद से एक-दूसरे के हो जाएंगे।

वहीं, दोनों की शादी में अब 1 महीनें का भी समय नहीं रह गया है। ऐसे में हर किसी के लिए एक सवाल है कि आखिर दोनों ने 15  नवंबर को ही शादी के लिए क्यों चुना। दरअसल इसके पीछे लाजिक भी खोजा जाने लगा। पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों कलाकार प्रोफेशनल फ्रंट पर भी कामयाब साबित हुए हैं।

दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीला- रामलीला से पहली बार साथ काम किया था। खास बात ये है कि फिल्म के रिलीज की डेट भी 15 नवंबर ही थी। साल 2013 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवम्बर के दिन ही पर्दे पर रिलीज हुई थी जो फैंस को जमकर पसंद आई थी।ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है यही कारण है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए इसी खास दिन को चुना है।

गौरबतल है कि दीपिका-रणवीर के इश्क के चर्चे एक लंबे समय से हो रहे हैं। दोनों हमेशा साथ देखे जाते थे, लेकिन कभी भी इस कपल ने अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की आधिकारिक हामी नही भरी थी। लेकिन अब आखिरकार दोनों शादी कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीत भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, कहा जा रहा है कि इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  पहले कहा जा रहा था कि दोनों की शादी सिंधि रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये शादी हिंदू रीति रिवाज से होगी। वहीं, अपनी शादी में दीपिका सब्यसाची के डिजाइन किए दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। 

खबर रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने से पहले खास नंदी पूजा करेंगे रणवीर सिंह के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शादी से पहले उनके कपड़े फाड़ेंगे। सिंधी समाज में इस रिवाज को सांथ कहते हैं। ये रिवाज सिंधी समाज में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है।   माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच