सरोजनी नायडू पर बनेगी फिल्म, रामायण की सीता आएंगी नजर, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 8, 2020 08:54 AM2020-05-08T08:54:11+5:302020-05-08T08:54:11+5:30

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं।

deepika chikhalia to play sarojini naidu role poster release | सरोजनी नायडू पर बनेगी फिल्म, रामायण की सीता आएंगी नजर, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

दीपिका चिखलिया फिल्म में आएंगी नजर(फोटो सोर्स -ट्विटर)

Highlightsदीपिका को लोग सीता मां के रूप में ही देखते हैं।अब दीपिका जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) बॉलीवुड (Bollywood) की एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें लोग उनके नाम से कम और रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के रामायण (Ramayan) की सीता के रूप में ही जानते हैं। दीपिका को लोग सीता मां के रूप में ही देखते हैं। आश्चर्य की बात है कि बहुत से लोग तो उनका असली नाम तक नहीं जानते हैं। अब दीपिका जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

दीपिका ने सीता बनकर फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। खुद दीपिका चिखलिया इस बात से खुश नहीं हैं। दीपिका चाहती हैं कि उनके अन्य किरदारों को भी उतनी ही पहचान मिले, जितनी की सीता को मिली। अब रामायण की सीता फैंस को एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं।

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं। दीपिका अपनी अगले प्रोजेक्ट में सरोजनी नायडू (Sarojani) में पहली महिला गवर्नर का रोल प्ले करेंगी।
इस फिल्म का पहला पोस्टर भी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है।


पोस्टर में दीपिका मेन फेस में हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है स्वतंत्रता की नायिका की कहानी। सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं।  इस फिल्म का पोस्टर आते ही छा गया है।

वहीं दीपिका ने हाल ही में फिल्म के बारे में कहा था कि मेरे लिए सीता माता का रोल करना थोड़ा आसान था क्योंकि उनकों किसी ने नहीं देखा था मैंने जो किया लोग उसी में सीता का जीवंत रूप देखते हैं लेकिन सोरजनी नायडू से समाज परिचित है इसलिए इसमें आप किसी भी तरह से कुछ गलत नहीं दिखा सकते। हर एक बात और काम पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

आपको बता दें कि रामायण के बाद दीपिका ने इंडस्ट्री से अपने आप को दूर कर लिया था। अब एक बार फिर से जहां रामायण को जबरदस्त प्यार मिल रहा है वहीं ऐसे ही समय पर फिर से पर्दे पर दीपिका ने अपनी वापसी की है।

Web Title: deepika chikhalia to play sarojini naidu role poster release

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे