लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में दिखेगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, बनेंगे रील लाइफ के भी पति-पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 12:57 IST

बायोपिक फिल्म 83 में दिखाई देंगे पति-पत्नी दीपिका पादुकोणे और रणवीर सिंह। फिल्म छापक के बाद फिल्म 83 को भी को-प्रोड्यूस करने वाली हैं दीपिका।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 83 में एक साथ नजर आयेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।  क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी दीपिका। 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना कर देती हैं। अब एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण अपकमिंग स्पोर्ट्स फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करने वाली हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह जो कि इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे उनके साथ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में  नजर आयेंगी। अब यह रियल लाइफ कपल 1983 वर्ल्ड कप के जीत की कहानी बताएंगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि 'कबीर खान की अगली फिल्म 83 के लिए दीपिका को चुन लिया गया है। फिल्म 83 की कास्ट को लीड रणवीर सिंह कर रहे हैं और दीपिका ने भी इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गई हैं।' 

इस स्टेटमेंट से साबित होता है की शादी के बाद, इस कपल की साथ में यह चौथी फिल्म होगी । इससे पहले कपल ने गोलियों की रासलीला: राम लीला, बाजीराव और पद्मावत में साथ काम किया है। 

रिपोर्ट्स ने यह भी बताया कि 'दीपिका का रोल अच्छा है क्यूंकि  वह कपिल देव की वाइफ रोमी भाटिया के जैसे खुद भी पेजंत विनर रह चुकी हैं।' अगर कहानी की बात करे तो जब रोमी को भारत की हारने की खबरें मिल रही थीं तोह वह स्टेडियम छोड़ के भाग गयीं थी। पर जब उनको यह पता चला की भारत जीतने की कगार पर है तो वह स्टेडियम दुबारा वापस आ गयीं थी। फिल्म का यह पार्ट बहुत ही ड्रामेटिक है और फिल्म यह कपल के बीच की लव स्टोरी को भी दिखाएगी। 

काम की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू एक प्रोड्यूसर के रूप में अपनी अप्कोमिंग फिल्म छपाक के साथ किया है। अब वह फिल्म 83 में भी को-प्रोड्यूसर करने वाली हैं।  फिल्म छपाक में दीपिका एसिड अटैक सरव्हाईवर का किरदार निभाएंगी। उनके साथ यह फिल्म में विक्रांत मस्से भी दिखाई देंगे। यह फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। 'छपाक' दीपिका की शादी के बाद पहली फिल्म हैं। हालांकि रणवीर सिंह ने शादी के बाद दो बैक-टू-बैक हिट्स, सिम्बा और गली बॉय दी है। 

 

(रिचा गुप्ता इंटर्न- लोकमत न्यूज)

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच