नागार्जुन के फार्म हाउस से मिला एक शव, पुलिस जांच में जुटी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 20, 2019 08:48 AM2019-09-20T08:48:18+5:302019-09-20T08:48:18+5:30

साउथ में बिग बॉस के तीसरे सीजन का नागार्जुन होस्ट कर रहे थे। लेकिन शुरू होने से पहले ही इसके साथ विवाद हो गया था।

Decomposed body found at actor Nagarjuna’s farmhouse in Telangana: Police | नागार्जुन के फार्म हाउस से मिला एक शव, पुलिस जांच में जुटी

नागार्जुन के फार्म हाउस से मिला एक शव, पुलिस जांच में जुटी

Highlightsतेलुगु सुपर स्टार नागार्जुन के फॉर्म हाउस से बुधवार को एक अज्ञात शव प्राप्त हुआ है। नागार्जुन ने कुछ समय पहले ही इस जगह को खरीदा था।

तेलुगु सुपर स्टार नागार्जुन के फॉर्म हाउस से बुधवार को एक अज्ञात शव प्राप्त हुआ है। खबर के अनुसार जैविक खेती के लिए सर्वे के लिए किसी को एक्टर ने फॉर्म ने भेजा था लेकिन यहां शेड के नीचे किसी का शव प्राप्त हुआ है। इस शव के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

नागार्जुन ने कुछ समय पहले ही इस जगह को खरीदा था।  लेकिन काफी समय से इस जमीन का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। एक बंजर स्थिति में ये फॉर्म हाउस था। कहा जा है कि अपनी पत्नी के साथ नागार्जुन के कुछ समय पहले ही यहां पौधे आदि लगाए हैं।

वहीं, पुलिस को जांच में पता लगा है कि ये शव छह महीने से ज्यादा पुराना है। साथ ही शव को पहचान की कोशिश की जा रही है।गांव के रेवेन्यू ऑफिसर से मिली जानकारी के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

साउथ में बिग बॉस के तीसरे सीजन का नागार्जुन होस्ट कर रहे थे। लेकिन शुरू होने से पहले ही इसके साथ विवाद हो गया था।शो की दो महिला कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस तेलुगु के आयोजकों के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे मेकर्स के साथ खुद शो के होस्ट नागार्जुन भी परेशान हो गए थे।

Web Title: Decomposed body found at actor Nagarjuna’s farmhouse in Telangana: Police

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे