Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: CAA Protest की वजह से 'दबंग 3' की कमाई पर पड़ा बुरा असर, दो दिनों में सिर्फ इतना ही कलेक्शन कर पाई

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 22, 2019 10:05 AM2019-12-22T10:05:24+5:302019-12-22T10:05:24+5:30

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक देश में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून विरोध (CAA Protest) की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन पर असर देखने को मिला है। विरोध की वजह से देश के कई सिनेमा घरों को शाम 5 बजे तक ही बंद कर दिया गया।

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: Due to CAA Protest 'Dabangg 3' had a bad impact on earning, it was able to collect only this much in two days | Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: CAA Protest की वजह से 'दबंग 3' की कमाई पर पड़ा बुरा असर, दो दिनों में सिर्फ इतना ही कलेक्शन कर पाई

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: CAA Protest की वजह से 'दबंग 3' की कमाई पर पड़ा बुरा असर, दो दिनों में सिर्फ इतना ही कलेक्शन कर पाई

Highlightsसलमान खान ने एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार से फैंस का दिल जीत लिया है।फिल्म 'दबंग 3' ने पहले दिन 22 से 24 करोड़ का कलेक्शन किया था।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) शुक्रवार (20 दिसंबर) को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई के साथ ओपनिंग की। लेकिन उतनी कमाई नहीं कर पाई जितनी उम्मीद लगाई गई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सई मांजरेकर (Sai Manjrekar), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अरबाज खान (Arbaaz Khan), किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeepa), टिनू आनंद (Tinnu Anand), महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar), नवाब शाह, वरीना हुसैन (Warina Hussain) लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा हैं।

बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'दबंग 3' ने दूसरे दिन भी 22 से 24 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर दो दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 47 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफे की उम्मीद है। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय में कई रिकॉर्ड्स भी बना सकती है।

फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार से फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक देश में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून विरोध (CAA Protest) की वजह से इस फिल्म के कलेक्शन पर असर देखने को मिला है। विरोध की वजह से देश के कई सिनेमा घरों को शाम 5 बजे तक ही बंद कर दिया गया। अगर देश में इस वक्त ये हालात  (CAA Protest) न होते तो इस फिल्म का कलेक्शन दो दिनों में 55 से 58 करोड़ तक पहुंच सकता था।
 

फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है।जहां जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है। बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पका लगेगा।

देखिए दबंग 3 का ऑफिशियल ट्रेलर
Dabangg 3: Official Trailer, Salman Khan, Sonakshi Sinha, Prabhu Deva

Web Title: Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: Due to CAA Protest 'Dabangg 3' had a bad impact on earning, it was able to collect only this much in two days

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे