लाइव न्यूज़ :

Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2026 11:13 IST

Daadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

Open in App

Daadi Ki Shaadi Review:कपिल शर्मा, नीतू कपूर और सादिया खतीब की फिल्म 'दादी की शादी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म कैसी है और क्या कुछ खास है इसमें, हम इस रिव्यू में बताते हैं। फिल्म 'दादी की शादी' एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जो रिश्तों, इमोशन्स और हल्के-फुल्के हास्य को मिलाकर एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। निर्देशक आशीष आर मोहन ने फिल्म को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में रखा है, जहां कॉमेडी के साथ भावनाओं का संतुलन भी देखने को मिलता है।

कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां दादी की शादी का अनोखा फैसला पूरे घर की जिंदगी बदल देता है। शादी टूटने की बात से लेकर समाज में बेइज्जती तक, सब कुछ सामने आता है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव है। आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में बड़े ट्विस्ट और भारी-भरकम ड्रामे पर निर्भर रहती हैं, वहीं ‘दादी की शादी’ छोटे-छोटे पलों से मुस्कान पैदा करती है।

नीतू कपूर ने दादी के किरदार में शानदार अभिनय किया है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और संवादों में अपनापन साफ नजर आता है। वहीं कपिल शर्मा अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डालते हैं। कई सीन ऐसे हैं जहां उनकी मौजूदगी दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर करती है। आर सरथ कुमार और बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों को ईमानदारी से निभाया है। रिद्धिमा कपूर थोड़ी फीकी दिखी हैं लेकिन सादिया खतीब और योगराज सिंह, कैरेक्टर्स में ढले दिखते हैं।

फिल्म का स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर थोड़ा धीमा जरूर महसूस होता है, खासकर सेकेंड हाफ में कहानी थोड़ी खिंची हुई लगती है। हालांकि, इमोशनल मोमेंट्स और पारिवारिक केमिस्ट्री इस कमी को काफी हद तक संभाल लेते हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मूड के साथ अच्छे से फिट बैठते हैं।

‘दादी की शादी’ कोई बहुत बड़ी या एक्सपेरिमेंटल फिल्म नहीं है, लेकिन यह एक साफ-सुथरी फैमिली फिल्म जरूर है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय किया जा सकता है। अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

फिल्म: दादी की शादीनिर्देशक: आशीष आर मोहनलेखक: आशीष आर. मोहन, बंटी राठौर, साहिल एस शर्माशैली: फैमिली ड्रामाकलाकार: नीतू कपूर, कपिल शर्मा, आर सरथ कुमार, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर और योगराज सिंहरन टाइम: 2 घंटे 35 मिनटकहां देखें: सिनेमाघरों मेंरेटिंग: 3.5 स्टार्स

टॅग्स :फिल्म समीक्षाफिल्मआगामी फिल्मकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविवादों से घिरे पलाश मुच्छल; स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

बॉलीवुड चुस्की'मैं आधा यूपी का और आधा बिहारी हूँ': पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले वीर दास ने साफ़ किया कि वह बंगाली नहीं, जानिए क्यों

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन