क्रिकेट ही नहीं इश्क में भी युवराज सिंह ने लगाए हैं छक्के, पत्नी हेजल के अलावा इन एक्ट्रेस से रह चुका है अफेयर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 10, 2019 04:50 PM2019-06-10T16:50:55+5:302019-06-10T16:52:22+5:30

भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह का अफेयर एक्ट्रेस किम शर्मा से लेकर प्रीति जिंटा और दीपिका पादुकोण समेत कई अन्‍य एक्‍ट्रेसेस के साथ चला। आइए जानते हैं युवी का नाम बॉलीवुड की किन किन हसीनाओं के साथ जुड़ा-

cricketer yuvraj singh and his alleged love affairs | क्रिकेट ही नहीं इश्क में भी युवराज सिंह ने लगाए हैं छक्के, पत्नी हेजल के अलावा इन एक्ट्रेस से रह चुका है अफेयर!

क्रिकेट ही नहीं इश्क में भी युवराज सिंह ने लगाए हैं छक्के, पत्नी हेजल के अलावा इन एक्ट्रेस से रह चुका है अफेयर!

Highlightsभारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2015 में हेजल से शादी से पहले युवराज का कई बॉलीवुड स्टार्स से अफेयर रह चुका है।


भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवी के फैंस के लिए आज का दिन ना भूलने वाला कहा जा सकता है। उनका यूं रिटायरमेंट का ऐलान करना सभी को चौंका गया है। युवी केवल क्रिकेट की दुनिया में भी नहीं चमके बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी वह काफी फेमस रहे। 2015 में हेजल से शादी से पहले युवराज का कई बॉलीवुड स्टार्स से अफेयर रह चुका है। युवी का अफेयर एक्ट्रेस किम शर्मा से लेकर प्रीति जिंटा और दीपिका पादुकोण समेत कई अन्‍य एक्‍ट्रेसेस के साथ चला। आइए जानते हैं युवी का नाम बॉलीवुड की किन किन हसीनाओं के साथ जुड़ा- 


किम शर्मा 

'मोहब्बतें' एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ यूवी का अफेयर काफी लंबा चला था। दोनों करीब 4 साल तक एक साथ रहे। फिर 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

दीपिका पादुकोण

युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा था। दोनों को कई बार साथ भी देखा जाता था। हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 

प्रीति जिंटा
युवराज सिंह और प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब चली थीं। दोनों के लिंकअप की खबरें खूब खबरों में रही थीं। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति ने कहा था कि वह युवी को अपने भाई जैसा समझती हैं। 


रिया सेन 

युवराज सिंह का नाम एक्‍ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्‍सर पार्टी में साथ देखा जाता था। 


मिनीषा लांबा 

मीडिया की सुर्खियों के मुताबिक युवी को फिल्‍म एक्‍ट्रेस मिनीषा को मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में किस करते हुए देखा गया था।

Web Title: cricketer yuvraj singh and his alleged love affairs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे