लाइव न्यूज़ :

जिया खान केस में सूरज पंचोली को अदालत से राहत, सीबीआई का अनुरोध हुआ ख़ारिज

By वैशाली कुमारी | Updated: September 17, 2021 11:08 IST

जिया के परिवार ने सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हालाँकि इस मामले पर ट्रायल पहले से ही चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे साल 2013 में 3 जून को एक्ट्रेस जिया खान का शव उनके मुंबई के घर में मिला थाजिया ने दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या की थी

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई की तरफ से विशेष अदालत में राहत मिलने की खबर सामने आई है। दरअसल जिया खान की आत्महत्या मामले वाले केस में आगे की जांच के लिए याचिकाओं को अदालत ने खारिज कर दिया है। 

गौरतलब है कि यह याचिका जिया की मां और सीबीआई ने दायर की थी जिसे अदालत ने मंजूरी नहीं दी है। जिया के परिवार ने सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हालाँकि इस मामले पर ट्रायल पहले से ही चल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई की टीम ने एक्ट्रेस के उस दुपट्टे को फॉरेंसिक लैब में भेजे की इजाज़त मांगी थी जिससे अभिनेत्री ने आत्महत्या की थी। इसके साथ ही सीबीआई ने ऐक्ट्रेस के फोन को अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन भेजना चाहती है। इसकी वजह से जिया और सूरज की भी उस चैट का पता चल सके जिसे डिलीट कर दिया गया है। 

वहीं सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने सीबीआई की याचिका पर आपत्ति जताते हुए बताया कि इस पूरे मामले का फैसला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पहले ही कर चुका है। वह दोनों पक्षों की दलीलों पर गौर करते हुए विशेष अदालत ने याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। 

आपको बता दें कि साल 2013 में 3 जून को एक्ट्रेस जिया खान का शव उनके मुंबई के घर में मिला था। जिया ने दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या की थी। जिसके बाद यह दावा किया जा रहा था कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ जिया रिश्ते में थी और सूरज ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था।

टॅग्स :ज़िया खानबॉलीवुड गॉसिपCrime Branchसूरज पंचोलीआदित्य पंचोली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!