लाइव न्यूज़ :

कोरोना के डर से घबराई हुई कनिका कपूर का छलका दर्द, कहा- मेरी मदद करने की बजाए, डॉक्टर ने दी केस करने की धमकी

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 16:34 IST

कनिका कपूर करीब 10 दिन पहले ही लंदन से लौटीं थीं। वहां से आने के बाद एयरपोर्ट में गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कनिका के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद से ही देश भर में चर्चा का माहौल गर्म है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर आने के बाद से ही देश भर में चर्चा का माहौल गर्म है। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर करीब 10 दिन पहले ही लंदन से लौटीं थीं। वहां से आने के बाद एयरपोर्ट में गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया। इस बात के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लगातार फैंस कनिका के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। 

हालांकि, न्यूज चैनल 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में कनिका ने बताया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। कनिका के मुताबिक उन्होंने एयरपोर्ट पर जांच कराई थी, जहां वो बिल्कुल ठीक थी। कनिका ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लोगों का रिएक्शन देखकर कहा, 'मैं इस समय बहुत डरी और घबराई हुईं हूं। मुझे बुखार है और मैं अस्पताल में हूं। मैंने डॉक्टर से मदद मांगने की कोशिश की तो उन्होंने मेरी मदद करने के बजाए मेरे खिलाफ केस करने की धमकी दे दी।'

कनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। बता दें कि लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच