लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने पिता के बयान को ठहराया झूठा, कहा- भारत लौटने के बाद मुश्किल से...

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 15:57 IST

लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग लगातार इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। सबसे पहले एबीपी न्यूज के पत्रकार पंकज झा ने कनिका को लेकर ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर छा गया।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोग लगातार इस मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। कनिका के पिता राजीव कपूर ने 'आज तक' न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका 3-4 पार्टियों में गईं थी और वहां पर तकरीबन 400 लोगों से मिलीं। लेकिन पिता के इस बयान को कनिका ने गलत बताया है। 

वहीं कनिका कपूर से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने लोगों से नहीं मिली थी। कनिका के मुताबिक भारत लौटने के बाद वह मुश्किल से 10 से 30 लोगों से मिली होंगी। बता दें कि लंदन से वापस आने के बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान कनिका को देखा गया था। इस पार्टी में भाजपा सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई और बड़े अधिकारी की भी वहां होने की खबर है। 

बता दें कि सबसे पहले एबीपी न्यूज के पत्रकार पंकज झा ने कनिका को लेकर ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर छा गया। पत्रकार ने ट्वीट के जरिए कहा कि बॉलीवुड की फेमस एक सिंगर कोराना वायरस की चपेट में आ गई हैं। पंकज झा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

 लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, कुछ ही दिनों पहले वे लंदन से लौटी थीं। उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई और शहर के एक बड़े होटल में ठहरीं। वहां उन्होंने डिनर पार्टी भी दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच