लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में फंसे बेसहारा और गरीबों के लिए उर्वशी रौतेला ने उठाई आवाज, सरकार से की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: March 31, 2020 21:44 IST

लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खाने-पीने से लेकर सोशल डिस्टें​सिंग तक की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से ऐसे लोगों की मदद की गुहार लगाई है। बंद की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर कूच करने लगे हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मकसद से भारत सरकार ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है। बंद की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर कूच करने लगे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खाने-पीने से लेकर सोशल डिस्टें​सिंग तक की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से ऐसे लोगों की मदद की गुहार लगाई है। उर्वशी ने वीडियो में कहा, 'अपने आप को सुरक्षित रखें खुद को सुरक्षित रखकर आप इस महामारी से खुद को बचा सकते हैं। मैं सरकार से गुजारिश करुंगी कि जो लोग इस मुश्किल के समय में अपने परिवार के लोगों से मिलना चाहते हैं या जो रास्ते में फंसे हैं उनकी मदद की जाए।' 

उर्वशी ने आगे कहा, ' जो लोग अभी रास्ते में फंसे हैं उन्हें अपने घरवालों तक पहुंचा दिया जाएं।' वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन का 100 फीसद पालन कराने के आदेश देते हुए कहा है कि अगर कहीं कोई बेवजह चलता दिखे तो उसे फौरन पृथक इकाई में बैठायें। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने  प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे लॉकडाउन को 100 फीसद लागू करवायें।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!