लॉकडाउन के कारण घर पर हो रहे हैं बोर तो आई एक खुशखबरी, दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण-महाभारत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2020 03:44 PM2020-03-26T15:44:13+5:302020-03-26T15:44:13+5:30

कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

corona virus india lockdown doordarshan to play ramayana and mahabharata | लॉकडाउन के कारण घर पर हो रहे हैं बोर तो आई एक खुशखबरी, दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण-महाभारत

लॉकडाउन के कारण घर पर हो रहे हैं बोर तो आई एक खुशखबरी, दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण-महाभारत

Highlightsकोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है।कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इस वायरस ने भारत में भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में इन दिनों हर कोई अपने घर पर वक्त गुजार रहा है। कोरोना वायरस की चोट मनोरंजन इंडस्ट्री पर पड़ी है। कोरोना के कारण ना तो कई फिल्म रिलीज हो रही है या ना ही किसी सीरियल की शूटिंग इन दिनों हो पा रही है। कई टीवी चैनल शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने पर मजबूर हैं।

ऐसे में फैंस भी फिर से वही सब देखकर बोर हो रहे हैं। फैंस घर पर बैठकर सीरियल्स भी नहीं देख पा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मांग तेजी से उठी है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर से रामायण और महाभारत दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में खबर आई है कि अब वाकई में दूरदर्शन ने भी फैसला किया है वो एक दौर के बेहद लोकप्रिय टीवी शो रामायण और महाभारत का रिपीट टेलीकास्ट करेगा। रामायण और महाभारत आज तक दूरदर्शन के सबसे फेमस शोज हैं। इन शोज ने अपने वक्त पर इतिहास रच दिया था। इन सीरियल्स को देखने के लिए फैंस दीवाने रहा करते थे।

ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसार भारती के शशि शेखर ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ये खबर जारी की है और बताया है कि ये शोज किस वक्त प्रसारित किए जाएंगे इसका टाइम स्लॉट भी जल्द ही बता दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में रामायण की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो पर आई थी।



रामायण के किरदारों को उस वक्त वाकई में भगवान स्वरूप ही मानने लगे थे। वह जिस भी शहर या गांव-कस्बे में ये कलाकार जाया करते थे उन्हें भगवान सरीखा ही सम्मान दिया जाता था। ऐसे में अगर वाकई में फिर से रामायण और महाभारत पेश किया जाता है तो फैंस के लिए काफी खुशी की बात होगी।

Web Title: corona virus india lockdown doordarshan to play ramayana and mahabharata

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे