लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने इस तरह बढ़ाया Covid-19 योद्धाओं का मनोबल

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:19 IST

फिल्म अभिनेता राणा और यादव ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों में जिस लगन, निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वह सराहनीय है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्व-प्रेरणा से जबलपुर शहर के सबसे अधिक प्रभावित इलाके कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र पहुंचेजबलपुर जिले में अब तक सामने आए 26 मामलों में से तीन इसी क्षेत्र के हैं

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्व-प्रेरणा से जबलपुर शहर के सबसे अधिक प्रभावित इलाके कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र पहुंचकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। फिल्म अभिनेता राणा और यादव ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे विपरीत परिस्थितियों में जिस लगन, निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, वह सराहनीय है। दोनों अभिनेताओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फूल और कोल्ड ड्रिंक, मास्क तथा सेनेटाइजर दिये। उन्होंने शहरवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की।

कोतवाली क्षेत्र के लोग अभिनेताओं को देखने के लिए घरों की बालकनी में खड़े थे। जिला प्रशासन की अनुमति से जबलपुर पहुंचे दोनों अभिनेता ने क्षेत्रवासियों से घर के भीतर रहने और रोजाना तुलसी की नौ पत्तियां खाने की अपील की। ये दोनों अभिनेता 'दद्दा जी' के नाम से मशहूर अपने आध्यात्मिक गुरु पंडित देव प्रभाकर शास्त्री को मिलने मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हाल ही में आये थे। इस दौरान वह कटनी के पास जबलपुर भी आये।

राणा का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ था। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में अब तक सामने आए 26 मामलों में से तीन इसी क्षेत्र के हैं। वहीं जबलपुर जिले में एक मरीज की जान जा चुकी है और छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

टॅग्स :राजपाल यादवकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी में झूमे राजपाल यादव, वायरल हुआ डांस वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRajpal Yadav: हास्य अभिनेता 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिहाई वारंट जारी किया

बॉलीवुड चुस्कीराजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली, एक्टर 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

बॉलीवुड चुस्की'मेरे पास पैसे नहीं हैं': तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?