लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर से मिलने से पहले हर किसी को कराना होगा कोरोना वायरस टेस्ट, जानें इसके पीछे की वजह

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 08:05 IST

आमिर खान और करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ बातें निकलकर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शूटिंग सेट पर खास ख्याल रखा जा रहा है।एक्ट्रेस के पास जाने से पहले हर किसी का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।खबर यह भी है कि मेकर्स जल्द से जल्द करीना के सीन शूट करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। ऐसे में उन्होंने पिछले बुधवार से मुंबई में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू कर दी है। करीना को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए शूटिंग सेट पर खास ख्याल रखा जा रहा है। एक्ट्रेस के पास जाने से पहले हर किसी का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।

खबर यह भी है कि मेकर्स जल्द से जल्द करीना के सीन शूट करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कुछ सीन में वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया जाएगा। खबरों के मुताबिक अभी करीना की करीब 1 महीने की शूटिंग बाकी है। करीना के हिस्से की 25 दिन की शूटिंग बाकी है। अपने किरदार के लिए वे महीनों से प्रिपरेशन कर रही हैं। आमिर खान ने भी करीना कपूर की सुरक्षा के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। 

सैफ अली खान संग एड में नजर आएंगी बेबो

लॉकडाउन के दौरान सैफ अली खान को अपनी खूबसूरत पत्नी करीना कपूर के साथ काम करने का मौका मिल गया। दोनों ने विज्ञापन की शूटिंग में भाग लिया। सैफ ने इसे बहुत एंजॉय किया। सैफ का कहना है कि, ''यह साबुन का विज्ञापन था। हमने इसकी शूटिंग मेरे ऑफिस में की। हमने थोड़े से ही क्रू के साथ खूब मेहनत करते हुए एक खूबसूरत विज्ञापन को अंजाम दिया।'' 

जानिए सैफ अली खान ने क्या कहा

उल्लेखनीय है कि सैफ , बॉलीवुड में साबुन का विज्ञापन करने वाले चुनिंदा पुरुष स्टार हैं। सैफ का कहना है कि बहुत लोगों ने यह विज्ञापन नहीं किया है। शायद केवल शाहरुख खान और मैंने ही इसे किया है। प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर के साथ रहने का लॉकडाउन में शायद यही एक फायदा है।

टॅग्स :करीना कपूरआमिर खानलाल सिंह चड्ढा फिल्मबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!