'टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती हैं दीपिका, भगवा रंग की बिकिनी में डांस बर्दाश्त नहीं', पठान के 'बेशरम गाने' को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Published: December 16, 2022 03:30 PM2022-12-16T15:30:12+5:302022-12-16T15:50:01+5:30

मध्य प्रदेश के मंत्री मिश्रा ने अगले साल 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म "पठान" में केंद्रीय किरदार निभा रहे शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छी बात है कि वह (खान) हाल ही में वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। मगर एक तरफ वह माताजी के दर्शन करने जाते हैं, तो दूसरी तरफ महिला अदाकारों को अपनी फिल्मों में लगभग बिकिनी में ले आते हैं। यह भी ठीक नहीं है।’’

controversy on besharam rang sherlyn Chopra can not tolerate dance deepika in saffron bikini | 'टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती हैं दीपिका, भगवा रंग की बिकिनी में डांस बर्दाश्त नहीं', पठान के 'बेशरम गाने' को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने साधा निशाना

'टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती हैं दीपिका, भगवा रंग की बिकिनी में डांस बर्दाश्त नहीं', पठान के 'बेशरम गाने' को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने साधा निशाना

Highlightsशर्लिन ने यह बयान मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बातों से सहमति जताते हुए कही।शर्लिन ने कहा कि जो भगवा को शुद्धता, आस्था और भक्ति का रंग मानते हैं उन्हें ये बर्दाश्त नहीं।शर्लिन ने कहा कि दीपिका टुकड़े टुकड़े गैंग की हिमायती हैं।

मुंबईः 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर हो रहे विवाद के बीच अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि दीपिका भगवा रंग की बिकिनी पहनकर नाच रही हैं यह बर्दाश्त नहीं होगा। शर्लिन ने यह बयान मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की बातों से सहमति जताते हुए कही। शर्लिन ने कहा, "टुकड़े-टुकड़े गैंग की हिमायती दीपिका भगवा रंग की बिकिनी पहनकर थिरक रही हैं। यह उन लाखों हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं जो भगवा को शुद्धता, आस्था और भक्ति का रंग मानते हैं।"

शाहरुख खान अभिनीत पठान के बेशरम रंग गाने पर बीते दिनों नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए चेतावनी भी दी कि अगर निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म में ‘‘सुधार’’ नहीं किए, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि दीपिका पादुकोण दिल्ली के जवारहलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ के समर्थन में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद अभिनेत्री की मानसिकता पहले ही सबके सामने आ चुकी है।

शर्लिन ने नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कहा,  “मैं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी से पूरी तरह सहमत हूं, जिन्होंने आमिर खान के कलश पूजा करने और शाहरुख खान द्वारा वैष्णोदेवी मां की पूजा करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि लोग जिस पर विश्वास करते हैं, उसकी पूजा कर सकते हैं, लेकिन साथ ही साथ उन्हें अन्य लोगों की मान्यताओं और भावनाओं के प्रति सावधान रहना चाहिए।"

बता दें मध्य प्रदेश के मंत्री मिश्रा ने अगले साल 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म "पठान" में केंद्रीय किरदार निभा रहे शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छी बात है कि वह (खान) हाल ही में वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। मगर एक तरफ वह माताजी के दर्शन करने जाते हैं, तो दूसरी तरफ महिला अदाकारों को अपनी फिल्मों में लगभग बिकिनी में ले आते हैं। यह भी ठीक नहीं है।’’

 मिश्रा ने कहा था,"दूषित मानसिकता के साथ फिल्माए गए गाने ‘‘बेशर्म रंग’’ में अभिनेता और अभिनेत्री को आपत्तिजनक रूप से हरे और भगवा रंग के कपड़े पहनाए गए हैं। इन कपड़ों के रंग, गाने के बोल और फिल्म के नाम (पठान) में सुधार की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि गाने का शीर्षक "बेशर्म रंग" भी अपने आप में आपत्तिजनक है।’’ उन्होंने कहा कि अगर ‘‘पठान’’ के निर्माता और निर्देशक ने फिल्म में सुधार नहीं किए, तो राज्य में फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति देने या न देने पर विचार किया जाएगा।

 

Web Title: controversy on besharam rang sherlyn Chopra can not tolerate dance deepika in saffron bikini

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे