लाइव न्यूज़ :

BB14: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य, जानिए किसको कैप्टन ने किया सुरक्षित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2020 10:42 IST

नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद पवित्रा पुनिया, जान कुमार शानू, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और एजाज खान इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई है।एजाज खान एक बार फिर से ग्रीन जोन में आ गए हैं

शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला गौहर और हिना की एंट्री हुई थी, जो अब बाहर आ चुके हैं। हर बार की तरह से इस बार भी शो में कई तरह के तड़के लगाए जा रहे हैं। शो में लड़ाई झगड़े भी अब काफी देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स पूरी जान लगाकर अपने हर टास्क को पूरा कर रहे हैं। घर में इन दिनों एजाज खान और पवित्रा पूनिया रेड जोन में हैं।

बिग बॉस घर में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। कविता कौशिक और नैना सिंह शानदार परफॉर्मेंस के साथ घर में एंट्री की है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शार्दुल पंडित की एंट्री भी हुई है।बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुईं कविता कौशिक को नई कैप्टेन भी बनाया गया है।

वहीं, सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। इस हफ्ते के प्रतिक्रिया के बाद बाद पवित्रा पुनिया, जान कुमार शानू, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और एजाज खान इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए।

इसके साथ ही बिग बॉस ने घर की कैप्टेन कविता कौशिक को स्पेशल पावर दी जिसके सहारे वे किसी एक सदस्य को नॉमिनेट होने से बचा सकती हैं। कविता ने एजाज खान को चुना और वे वापस ग्रीन जोन में आ गए, घर से बेघर होने के लिए अब जान, निक्की, राहुल और पवित्रा नॉमिनेटेड हैं।

वहीं, कविता शार्दुल से स्मोकिंग के नियम तोड़ने को लेकर सवाल करती हैं और उन्हें माफी मांगने को कहती हैं। वही निशांत और निक्की तंबोली के बीच बहस देखने को मिलती है। इसके बाद कविता और पवित्रा के बीच भी गहमागहमी होती है और कविता कहती हैं कि पवित्रा बिग बॉस नहीं है।

 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस