लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया भगवान राम-सीता का मजाक, आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर FIR

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 21:15 IST

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के कुछ वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में वह भगवान राम-सीता का मजाक उड़ाते दिखाई पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफारूकी के खिलाफ जॉर्जटाउन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। लोगों ने आपत्ति जताते हुए फारूकी पर कार्रवाई करने की मांग की।

कॉमेडियन का काम कॉमेडी कर लोगों का मनोरंजन करने का होता है। इस दौरान वह कई बार मजाक-मजाक में ऐसी बातें भी कर जाते हैं जो शायद लोगों को पसंद न आए।  मुनव्वर फारूकी की बातों को सुनकर भी कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस लगी है। कॉमेडी शो में गृह मंत्री अमित शाह और हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत पर मुनव्वर फारूकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

फारूकी के खिलाफ जॉर्जटाउन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। फारूकी पर आरोप है कि अमित शाह और राम-सीता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उन्होंने वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया। इसके बाद इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर किया गया। इस पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए फारूकी पर कार्रवाई करने की मांग की। 

देश के कई हिस्सों से मुनव्वर फारूकी के खिलाफ शिकायतें आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेने का फैसला किया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि 'रामायण' एक बार फिर लोगों के दिलों में घर कर चुका है। लॉकडाउन में लोग इस सीरियल का जमकर आनंद ले रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत शो के आने के बाद से चैनल की टीआरपी में बड़ा उछाल माना जा सकता है।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच