लाइव न्यूज़ :

'शुक्र है, बेटी की शादी के टाइम नहीं हुआ', कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले चेहरे के निर्देशक रूमी जाफरी

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 12:16 IST

अगस्त के पहले हफ्ते में रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी ने हैदराबाद के बिजनेसमैन आमिर मोहम्मद हक से शादी कर रचाई है जिसमें नीतू कपूर और रणधीर कपूर सहित कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजिटिव होने के बाद चेहरे के प्रोमोशन से दूर हुए रूमी जाफरीचेहरे निर्देशक ने कहा, अगस्त के पहले हफ्ते में मैं अपनी बेटी की शादी के लिए हैदराबाद में थारूमी जाफरी ने कहा, मैं कोरोना वायरस के संपर्क में 15 अगस्त को आया

हैदराबादः अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म चेहरे जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म का प्रोमोशन जोरों पर हैं। वहीं खबर है कि चेहरे के निर्देशक रूमी जाफरी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जाफरी के कोरोना पॉरजिटिव होने के बाद अब वे फिल्म के प्रोमोशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

गौरतलब है कि अगस्त के पहले हफ्ते में रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया जाफरी ने हैदराबाद के बिजनेसमैन आमिर मोहम्मद हक से शादी कर रचाई है जिसमें नीतू कपूर और रणधीर कपूर सहित कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। रूमी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी प्री-वेडिंग उत्सव का हिस्सा बनी थीं।

अपने कोरोना पॉजिटव होने के बाद फिल्ममेकर ने कहा, 'अगस्त के पहले हफ्ते में मैं अपनी बेटी की शादी के लिए हैदराबाद में था। इस शादी में नीतू कपूर, रणधीर कपूर सहित मेरे सभी दोस्त शामिल हुए। भगवान का शुक्र है कि मैं कोरोना वायरस के संपर्क में 15 अगस्त को आया और जो लोग भी शादी में शामिर हुए, वे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए।'

रूमी को इस बात की तसल्ली है कि उनके फिल्म चेहरे के सारे काम पूरे हो चुके हैं। और अब वे इसकी चिंता से मुक्त हैं। उन्होंने कहा, चेहरे फिल्म अप्रैल में ही रिलीज हो जानी थी लेकिन अब उसके लिए भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।' रूमी अभी क्वॉरेंटीन हैं और इस हफ्ते दोबारा अपना टेस्ट कराएंगे। उन्होंने कहा कि अगर टेस्ट निगेटिव आता है तो वह मुंबई वापस आएंगे वरना फिल्म हैदराबाद में ही देखेंगे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअमिताभ बच्चनइमरान हाशमी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!