कांस फिल्म फेस्टिवलः ऐश्वर्या-दीपिका-कंगना-सोनम को टक्कर देगी ये पाकिस्तानी हीरोइन, लाखों है फैन
By भारती द्विवेदी | Published: May 5, 2018 07:27 PM2018-05-05T19:27:18+5:302018-05-05T19:27:18+5:30
इस बार 8-19 मई को फ्रेंच रिवेरा में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है।
मुंबई, 5 मई: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। कांस में माहिरा खान रेड कार्पेट पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी जानकारी माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके दी है। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की 1977 कान्स की एक तस्वीर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कान्स 2018, लेट्स डू दिस।'
शादी के अगले सप्ताह कांस चली जाएंगी सोनम कपूर, हनीमून के लिए नहीं है टाइम
हुआ खुलासा, इस वजह से सोनम कपूर की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा
माहिरा लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। वो पाकिस्तानी की पहली हीरोइन हैं, जो लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। भारत की तरफ से इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्य राय और सोनम कपूर करेंगी। सोनम शादी के बाद पहली बार कांस का हिस्सा होंगी। वो पिछले आठ साल से लगातार इसका हिस्सा बन रही हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार कांस का हिस्सा होंगी।