लाइव न्यूज़ :

बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: तनिष्ठा चटर्जी को ‘एशिया स्टार अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: October 5, 2019 17:58 IST

‘‘ रोम रोम में’’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अलावा वैलेंटिना कोर्टी, ईशा तलवार, फ्रांसेस्को अपोलोनी, उरबानो बार्बेरिनी, पामेला विलोरेसी, एंड्रिया स्कार्डुजियो भी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'रोम रोम में' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म को समारोह के ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया गया था।

अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी को 24 वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘‘रोम रोम में’’ के लिए ‘एशिया स्टार अवार्ड’ मिला है। फिल्म को समारोह के ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया गया था।

फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं की उपस्थिति में मेरी क्लेयर और बीआईएफएफ ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया। तनिष्ठा ने इस मौके पर कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक में प्रदर्शन के लिए निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म ‘रोम रोम में’ का अधिकारिक चयन होना मेरे लिए एक बड़ा क्षण है। इस पर भी ‘एशिया स्टार अवार्ड’ जीतना सोने पर सुहागा है। इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।’’

‘‘ रोम रोम में’’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके अलावा वैलेंटिना कोर्टी, ईशा तलवार, फ्रांसेस्को अपोलोनी, उरबानो बार्बेरिनी, पामेला विलोरेसी, एंड्रिया स्कार्डुजियो भी हैं।’’

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!