बहन सोनम की शादी में दोस्त रणवीर सिंह संग मिल अर्जुन कपूर ने गाया ये गाना

By भारती द्विवेदी | Published: May 8, 2018 03:50 PM2018-05-08T15:50:24+5:302018-05-08T16:28:58+5:30

बहन की शादी को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह के साथ मिलकर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया है।

Brother Arjun kapoor and friend ranveer singh sing in Sonam Kapoor's marriage | बहन सोनम की शादी में दोस्त रणवीर सिंह संग मिल अर्जुन कपूर ने गाया ये गाना

बहन सोनम की शादी में दोस्त रणवीर सिंह संग मिल अर्जुन कपूर ने गाया ये गाना

मुंबई, 8 मई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोनम की शादी का फंक्शन उनकी मासी कविता कपूर के घर बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले पर रखा गया था। सोनम-आनंद की शादी के लिए पूरा बॉलीवुड बांद्रा स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड पहुंचा था। बहन की शादी को खास बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह के साथ मिलकर स्पेशल परफॉर्मेंस दिया है।

(सोनम कपूर की शादी से जुड़ी पल-पल की ताजा खबरें पाते रहने के लिए यहां क्लिक करें)

इनदोनों दोस्तों ने मिलकर सोनम के लिए गाना गाया है, जो उनकी फिल्म 'दिल्ली-6' का है। फिल्मफेयर के ट्विटर हैंडल से जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें अर्जुन-रणवीर ने सोनम के लिए 'मसकली' गाना गा रहे हैं। गाने को सही तरीके से गाने के लिए अर्जुन-रणवीर फोन का सहारा ले रहे हैं।


बता दें कि आज देर शाम मुंबई के 'द लीला' होटल में सोनम की शादी का जश्न होगा। शाम को होने वाले इस रिसेफ्शन पार्टी में पूरा बॉलीवुड शामिल होने वाला है। कल यानी सात मई को मुंबई के सनटेक BKC में सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।

Web Title: Brother Arjun kapoor and friend ranveer singh sing in Sonam Kapoor's marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे