लाइव न्यूज़ :

#Bollywoodflashback:शूटिंग के दौरान अपनी याददाश्त भूल गई थीं काजोल, इस शख्स ने दिलाई मेमोरी वापस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2018 10:29 IST

अभी तक 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में काजोल को 6 बार विनर भी घोषित किया गया है। आइए आज के फ्लैशबैक में जानते हैं इस अदाकार के कुछ खास किस्से-

Open in App

बॉलीवुड में अपने चुलबुल  अंदाज और दमदार अभिनय के जरिए फैंस के दिलों में घर करने वाली अभिनेत्री काजोल फैंस के दिलों में राज करती हैं। काजोल की रगों में ही अभिनय बसता है शायद यही कारण है कि हर तरह के रोल अपने अब तक के करियर में वह पेश कर चुकी हैं।नानी मौसी और मां के बाद उन्होंने सिनेजगत में अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है। अभी तक 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में काजोल को 6 बार विनर भी घोषित किया गया है। आइए आज के फ्लैशबैक में जानते हैं इस अदाकार के कुछ खास किस्से-

सिनेजगत में शुरुआत

अक्सर लोगों को लगता है कि काजोल की पहली फिल्म बाजीगर थी लेकिन ऐसा नहीं है। उनकी पहली फिल्म बेखुदी थी। जब ये फिल्म आई थी तब वह महज 16 साल की थी और स्कूल में पढ़ाई करती थीं।  हांलाकि फिल्म तो नहीं चली लेकिन काजोल के करियर की शुरुआत जरूर इससे हो गई। काजोल की 1993 में शाहरुख खान के साथ रिलीज अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' ने दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित किया। इसके बाद से आज तक दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। बॉलीवुड की अब तक की ये सफल जोड़ी मानी जाती है।

सिनेजगत का वो करनामा किया नाम

काजोल ने 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' में शानदार अभिनय किया था। दरअसल इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। खुद काजोल ने कहा भी है कि वह इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। खास बात ये है कि इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। वह निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली अभिनेत्री थीं।

पहला प्यार

शायद की फैंस को पता हो कि काजोल का पहला प्यार अजल नहीं बल्कि कोई और था।  बॉलीवुड के गलियारों के सूत्रों की मानें तो अजय से पहले काजोल किसी कार्तिक नाम के लड़के प्यार करती थीं। कहते हैं ये शख्स किसी बिजनेस वाले परिवार से तालुक्क रखता था। कहते तो ये भी हैं कि इस बारे में काजोल को भी पहले से पता था।  क्या हैं शौक

खुद को बातूनी कहने वाली काजोल को डांस का शौक है ये वो खुद कह चुकी हैं। लेकिन फैंस को शायद ही पता हो कि काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी  जाती है। 

 काजोल का परिवार

 काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।  काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल, शरबनी मुखर्जी और अयान मुखर्जी सभी कजिन भाई-बहन हैं।  हुई असली शूटिंग

कहते हैं कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रूक जा ओ दिल दीवाने गाने में शाहरूख, काजोल को गिरा देते हैं। इस गानें का सीन असली था असल में इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख को पता था कि वह काजोल को गिराएंगे, लेकिन ये बात काजोल को बताई नहीं गई थी। आदित्य चोपड़ा काजोल के चेहरे पर आने वाले वास्तविक भावों को कैमरे में कैद करना चाहते थे और हुआ भी ऐसा ही इस सीन में उनके जो भाव थे वो असली थे।

हुईं थी बेहोस

1998 में आई काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। लेकिन कहते हैं इस  फिल्म के सेट पर 'ये लड़की है दीवानी' की शूटिंग चल रही थी । एक सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी । साइकिल चलाते हुए काजोल मुंह के बल गिर पड़ीं और बेहोश हो गई थीं, जब होश में आई तो सब भूल गई थीं। कहते हैं उसके बाद अजय से उनकी बात कराई गई । अजय ने उनको धीरे-धीरे सारी चीजें याद दिलाई हैं । तब जाकर कुछ दिनों बाद उनकी याददाश्त वापस आई थी । कई सालों बाद फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था ।

नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री

 काजोल ने खुद एक साक्षात्कार में कहा है कि वह वास्तव में अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। मुझे इसके लिए भुगतान किए जा रहे पैसे उचित नहीं मालूम पड़ते थे। मुझे लगता था कि ये मेहनत के अनुरूप नहीं हैं और मुझे वास्तव में लगता था कि मेरी मां जो कुछ करती हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत करती हैं। काजोल ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को बताया कि वह किसी ऐसे काम से जुडऩा चाहती हैं, जिसमें महीने के अंत में भुगतान का चेक मिले। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आएंगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड फ्लैशबैककाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्कीDDLJ: फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू, डीडीएलजे के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?