Bollywood Taja Khabar: काई पो छे की जगह हेट स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सुशांत, जल्द दिवंगत एक्टर पर बनेगी बायोपिक
By मनाली रस्तोगी | Published: June 19, 2020 11:27 AM2020-06-19T11:27:04+5:302020-06-19T11:33:26+5:30
बॉलीवुड की तमाम चटपटी ख़बरों के बीच पढ़िए आज की टॉप 5 ख़बरें।
Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-
हेट स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में हो रहे भाई-भतीजावाद (Nepotism) पर बहस छिड़ गई है। इस बीच एक यूजर को ट्विटर पर रिप्लाई देते समय फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने सुशांत को हेट स्टोरी के लिए साइन किया था, जोकि एक्टर का पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट था, लेकिन उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स ने रिलीज नहीं किया था।
कमाल राशिद खान बनाएंगे सुशांत की बायोपिक
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई चर्चा की जा रही है, आरोप लगाया जा रहा है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्ममेकर्स ने सुशांत को बैन कर रखा था। अब एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने घोषणा की है कि वो जल्द ही सुशांत की बायोपिक फिल्म बनाएंगे। केआरके (KRK) ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, "मैं वादा करती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत पर एक बायोपिक प्रोड्यूस करूंगा और सभी गुनाहगारों को एक्सपोज करूंगा।
सुशांत को याद कर इमोशनल हुए महेश शेट्टी
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस बीच सुशांत के बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्टर महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) एक बार फिर उन्हें याद कर भावुक हो गए। सुशांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए महेश ने लिखा, 'बहुत कुछ कहना और सुनना बाकी रह गया था। जब मैं तुमसे दोबारा मिलूंगा तो तुम्हें सब बताऊंगा।' मालूम हो, सुशांत और महेश बेहतरीन बांड शेयर करते थे।
अली फजल को आई मां की याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) की मां का अचानक तबीयत खराब होने के बाद बुधवार (17 जून) सुबह उनका निधन हो गया। वहीं, अब एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मां के निधन से निराश अली लगातार उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन को याद आई पिता की सिखाई बात, फैंस संग किया शेयर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने पिता के सबसे करीब थे। उनका सोशल मीडिया इस बात का सबूत है कि उन्हें आज भी अपने माता-पिता की बहुत याद आती है। अक्सर ही बिग बी फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें या किस्से शेयर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता द्वारा लिखी गई कुछ पंक्तियां शेयर की हैं।