लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:राजनीति में आने पर सोनू रखी बात, कश्मीरी सरपंच की हत्या पर अनुपम का फूटा गुस्सा-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2020 10:27 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-Bollywood Taja Khabar:पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बेबी बंप के साथ नजर आईं नताशा-पढ़ें बड़ी खबरें

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगी कंगना रनौतसोनू सूद ने राजनीति में आने पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

VIDEO: कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर अनुपम खेर का फूटा गुस्सा, कहा- फिर से नब्बे की दशक हत्या को दोहराया जा रहा है...

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो के माध्यम से कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के मामले पर गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम खेर ने इस दौरान नब्बे के दशक में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले को याद किया।

ट्विटर पर वापसी के साथ तेवर में दिखीं पायल, लिखा- स्वरा भास्कर यूपी सीएम के लिए गलत भाषा का प्रयोग करती लेकिन...

पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड के बाद से ही उनके फैंस ने #SupportPayalRohatgi के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। मामला था दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर पर टिप्पणी करने का। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

राजनीति में आने पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बेहद खास बात

 

खबरें आ रही हैं कि सोनू राजनीति में आ सकते हैं। इस पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका राजनीति से कोी लेना देना नहीं है। वह ये सब प्रेम के कारण से कर रहे हैं। अभिनेता घर लौटने के लिए व्याकुल हजारों श्रमिकों के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं और उन्हें प्रवासी श्रमिकों के मसीहा की उपाधि दी जाने लगी है।

जावेद अख्तर के रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल, शबाना आजामी ने यूं की बोलती बंद

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार शबाना आजमी ने कहा कि यह साफ तौर पर झूठी जानकारी है। जावेद अख्तर को खुद रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड की ओर से मेल आया था जोकि उनके पास है। अभिनेत्री ने कहा, 'यह पूरी तरह से झूठ है। हमारे पास पांच जून को आया रिचर्ड डॉकिंस का एक ईमेल है जो पुरस्कार की पेशकश करता है और रॉबिन ब्लमनर का भी मेल है जो सेंटर फॉर इंक्वायरी के प्रमुख हैं'। 

'अपराजित अयोध्या' का निर्देशन करेंगी कंगना रनौत, राम मंदिर पर आधारित होगी फिल्म

कंगना रणावत ने 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के सह-निर्देशन का जिम्मा संभालकर साफ कर दिया था कि वह निर्देशन के क्षेत्र में भी उतर सकती हैं। वाकई, कंगना अपनी अगली फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' से निर्देशन में हाथ आजमाने जा रही हैं। इसे 'बाहुबली' के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है. फिल्म प्रसिद्ध राम मंदिर मामले पर लिखी गई है।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुपम खेरपायल रोहतगीसोनू सूदकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!