लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: पूरब कोहली ने परिवार संग दी कोरोना को मात तो अमिताभ को सता रहा है आंखों का डर, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 09:27 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से जंग लड़ रहे पूरब कोहली परिवार के साथ अब ठीक हो गए हैंट्वीट कॉपी करने के मामले में एक बार फिर से उर्वशी रौतेला फंस गई हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

निर्माता की बेटी शाजा ने दी कोरोना वायरस को मात, दूसरा टेस्ट आया नेगेटिव

फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं।

पूरब कोहली ने परिवार के साथ जीती कोरोना की जंग

रॉक ऑन, वो लम्हें और एयर लिफ्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता पूरब कोहली हाल ही में बताया था कि उनको और उनके परिवार को कोरोना हो गया है। अभिनेता ने बताया था कि वो लंदन में अपने परिवार के साथ घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं। लेकिन अब खुशी की बात ये है कि पूरब और उनके परिवार ने कोरोना से जंग जीत ली है।

अमिताभ बच्चन को सता रहा है आखों का डर, पोस्ट करके किया खुलासा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अपने ब्लॉग की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनकी नजरें कमजोर हो गई हैं। और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि वह अंधे हो सकते हैं। इस खुलासे के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस की चिंता बढ़ सकती है। 

आमिर खान का कोरोना वायरस को लेकर किया Tweet हुआ वायरल, बोले- संकट के इस समय में...

देश इस वक्त कोरोना से लड़ रहा है, ऐसे में आमिर खान ने ट्वीट किया है। आमिर ने लिखा है कि  "डॉक्टरों, नर्सों, अस्पतालों और स्टॉफ मेंबर्स। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रशासन, बीएमसी और आवश्यक सेवाओं में लगे हुए स्टॉफ मेंबर्स, पूरी मुंबई और महाराष्ट्र में काम कर रहे लोगों के काम की संकट के इस समय में सराहना करता हूं।

फिर से उर्वशी ने ट्वीट किया चोरी, पुलिस को शुक्रिया कहने के लिए इस  एक्टर का Tweet किया कॉपी

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विवादों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन पर कई बार कंटेंट कॉपी पेस्ट करने का आरोप लग चुका है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस का एक वीडियो शेयर करते हुए धन्यवाद कहा। सिद्धार्थ ने लिखा, 'ये समय है मुंबई पुलिस को दिल से शुक्रिया कहने का, जो अपने घर परिवार से दूर अपनी जान खतरे में डाल लोगों की दिन-रात मदद कर रहे हैं। आप सभी हमारे देश के असली हीरो हैं। उर्वशी के ट्वीट का कंटेंट सिद्धार्थ के ट्वीट से काफी मिलता जुलता है। अंग्रेजी में किए गए दोनों ट्वीट का अर्थ लगभग एक जैसा ही है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपआमिर खानअमिताभ बच्चनकोरोना वायरसउर्वशी रौतेला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच