लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: मनीषा ने नेपाल के कब्जे का किया सपोर्ट और परेश रावल ने Tik Tok बैन की कर दी मांग -पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 09:49 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल ने टिकटॉक को बैन करने की मांग की हैअनुपम खेर ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को करारा जवाब दिया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

नेपाल ने भारत के इलाकों पर दिखाया अपना कब्‍जा, तो मनीषा कोइराला ने किया सपोर्ट, लिखा-मैं सभी तीन महान देशों के बीच...

मनीषा ने कालापानी और लिपुलेख को अपने नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाली सरकार के कदम का समर्थन किया है। मनीषा ने नेपाल के विदेश मंत्री के ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें नेपाल के ऑफिशियल नक्शे में कालापानी और लिपुलेख जैसे दो विवादित क्षेत्रों को शामिल करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमारे छोटे से देश का गौरव रखने के लिए शुक्रिया। मैं सभी तीन महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं

फेमस एक्टर आशीष रॉय ICU में भर्ती,अभिनेता की मदद के लिए आगे आए फिल्ममेकर हंसल मेहता

हंसल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म असोसिएशंस को भी आशीष की मदद के लिए आगे आने को कहा है। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक्टर आशीष रॉय (बॉन्ड) गंभीर रूप से बीमार हैं। डायलसिस हो रहा है और वह आईसीयू में है। उसने फेसबुक पर आर्थिक मदद के लिए अपील की है। मैं जो भी कर सकता हूं वो कर रहा हूं। क्या इंडस्ट्री की असोसिएशन्स भी एक्टर की मदद करेंगी?'

कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साध कहा- 'नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे कमजोर PM', तो अनुपम खेर बोले- चल झूठे...

कांग्रेस (Congress) पार्टी के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra) ट्वीट कर निशाना साधा गया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे कमज़ोर प्रधानमंत्री हैं।अब इस पर एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने रिएक्ट किया है. एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चल... झूठे कहीं के! ये जोक तो फर्स्ट अप्रैल वाले दिन भी फिट नहीं बैठता।

Ghoomketu Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अनुराग कश्यप की शानदार कॉमेडी से सजा 'धूमकेतु' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

ट्रेलर की शुरुआत घूमकेतु (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) द्वारा अपनी एक स्क्रिप्ट (हॉरर जॉनर) की कहानी संतो बुआ (इला अरुण) को सुनाने के साथ होती है, लेकिन बुआ को कहानी खास पसंद नहीं आती है। वही, दिखाया जाता  है कि मुंबई में घूमकेतु  विभिन्न लोगों से अपने काम के सिलसिले में मिल रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है। दद्दा (रघुबीर यादव) एक लेखक के रूप में घूमकेतु में अपनी अस्वीकृति व्यक्त करते हुए दिखाई देते हैं। 

TikTok के खिलाफ मैदान में उतरे एक्टर परेश रावल, एप को बैन करने को लेकर किया ये खास ट्वीट

परेश रावल ने  टिकटॉक को बैन  करने की मांग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'बैन टिकटॉक'। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। परेश के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। परेश सोशल मीडिया पर का काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपमनीषा कोईरालापरेश रावलअनुपम खेरनवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!