Bollywood Taja Khabar: क्या कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हो गई है सुलह? इस वजह से फिर चर्चा में है फिल्म 'मलंग', पढ़ें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Published: May 18, 2020 06:09 PM2020-05-18T18:09:44+5:302020-05-18T18:09:44+5:30

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मंगल एक बार फिर चर्चा में है। जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा से सजी इस फिल्म को फैंस जमकर देख रहे हैं।

Bollywood Taja Khabar kapil sharma sunil grover malang akshara singh latest news | Bollywood Taja Khabar: क्या कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हो गई है सुलह? इस वजह से फिर चर्चा में है फिल्म 'मलंग', पढ़ें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsइससे पहले सुनील ने एक ट्वीट के जरिए संकेत दिए थे कि वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम कर सकते हैं। आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मलंग का पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। परिवार के साथ अपने मनाली में घर में रहते हुए कंगना अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट का दावा है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों ही लॉकडाउन के बाद फिर एक साथ पब्लिक को हंसाते नजर आएंगे। दोनों साथ में शो द कपिल शर्मा में नजर आते थे। लेकिन एक विवाद के बाद सुनील ने शो को छोड़ दिया था। हालांकि, कपिल शर्मा ने सुनील को शो पर वापस लाने के लिए कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में अब खबर आ रही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और वह जल्द ही एक साथ फिर काम कर सकते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लॉकडाउन के बाद साथ काम कर सकते हैं। इससे पहले सुनील ने एक ट्वीट के जरिए संकेत दिए थे कि वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम कर सकते हैं। दरअसल, सुनील ने द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक एक्ट करते नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने दिल छू लेने वाली बात भी लिखी थी।

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं इसे देखता हूं तो जैसे तैसे इमोशनल हो ही जाता हूं।' किसी जमाने में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की दोस्ती काफी गहरी थी, लेकिन एक विवाद ने दोनों के बीच दूरियां पैदा कर दी। लेकिन अब एक बार फिर दोनों साथ काम करते दिखाई पड़ सकते हैं। 

रिलीज होने के तीन महीने बाद भी कम नहीं हुआ है 'मलंग' का जादू, अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है फिल्म

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मंगल एक बार फिर चर्चा में है। जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा से सजी इस फिल्म को फैंस जमकर देख रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के इतने दिन बाद भी इसका जादू कम नहीं हुआ है। लोग लगातार इस फिल्म को देख रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच मलंग को नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इतना ही नहीं यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रही है। 

आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से मलंग का पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। कहानी की बात करें तो पूरी फिल्म चार किरदारों पर घूमती नजर आती है। फिल्म में सस्पेंस को बहुत की खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। फिल्म रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गई थी। मंगल फिल्म की कहानी को फैंस अभी भी खासा पसंद कर रहे हैं।

लॉकडाउन में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने लिखी बेहद खूबसूरत कविता, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपना सारा समय घर में ही व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग तरह के काम से फैंस को हैरान करते रहे हैं। सलमान खान ने पेटिंग से तो कैटरीना कैफ ने गिटार बजाकर अपना टैलेंट पहले ही दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में अब कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। कंगना ने अपने इस्टाग्राम पर बेहद ही प्यारी कविता शेयर की है। 

परिवार के साथ अपने मनाली में घर में रहते हुए कंगना अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कंगना की कविता सुनकर फैंस हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस कविता को कंगना ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। इससे पहले मदर्स डे के मौके पर कंगना ने एक शानदार कविता सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। 

कंगना रनौत ने जो कविता अपनी आवाज में शेयर की है। वो कुछ इस तरह है। आसमान...कहते हो आसमान एक धोखा है, कहते हो आसमान एक धोखा है, मुझे महसूस कर मेरी मोहब्बत जो कभी गया ही नहीं उसे ढूढ़ पाओगे कैसे। एक हो जाएंगे हम अगर मेरी बादलों से गिरती हुई बूंदों को अपने आंसूओं में मिलने दोगे, एक हो जाएंगे हम अगर मेरी बादलों से गिरती हुई बूंदों को अपने आंसूओं में मिलने दोगे। 

डूब जाओगे मुझमें जब तो फिर मेरी मोहब्बत को झूठलाओगे कैसे...कहती हो मैं तन्हा हूं न मकसद है न मोहब्बत, कहती हो मैं तन्हा हूं न मकसद है न मोहब्बत...कभी सोचा है मैं रोज चांद-तारे लिए तेरे दहलीज पर खड़ा हूं। तुने कभी सिर उठाकर देखा ही नहीं तो तुझे अपने होने का यकीन दिलाऊं कैसे। सोशल मीडिया पर कंगना के इस कविता की जमकर तारीफ की जा रही है। 

बीमार मां से मिलने घर जाना चाहता है मुंबई में फंसा हुआ यह स्टूडेंट, सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार तो मिला यह जवाब

मुंबई शहर के ठाणे में लॉकडाउन के बीच फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से सोशल मीडिया पर अपनी मजबूरी बताई है। छात्र ने लिखा, "सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हैं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृप्या मेरी मदद करें सर।" 

सोनू सूद ने छात्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "अपनी मां से कहो कि वह जल्द ही तुम्हें देखेंगी।" सोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुछ दिन पहले ही बसों को भेजा था। इस दौरान सोनू खुद इन मजदूरों को विदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में इनको खाने-पीने का सामन भी दिया, जिससे इन्हें रास्ते में परेशानी न हो। सोनू सूद के काम को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'हजारों लोग घूमे हमरा पीछे पीछे' ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम, जमकर देख रहे फैंस

लॉकडाउन के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों का डिमांड हमेशा से रहा है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह के गानों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे हैं। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे’ यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है। 

अक्षरा सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है, इतना ही नहीं इस गाने को डायरेक्ट भी अक्षरा ने ही किया है। मनोज मतलबी द्वारा लिखे गए इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर गाने ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अक्षरा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में रहती हैं। इससे पहले सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ‘एक लाख का लहंगा’ ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि लोग बार-बार सुनने के लिए मजबूर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को 24 घंटे के दौरान नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लिया था। 

Web Title: Bollywood Taja Khabar kapil sharma sunil grover malang akshara singh latest news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे